फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   View of solar eclipse from aries

एरीज से देखा सूर्यग्रहण का नजारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
View of solar eclipse from aries
कैमरे की नजर में हल्द्वानी से सूर्य ग्रहण का नजारा। फोटो: संजय कुमार
नैनीताल। डीएम सविन बंसल की पहल पर बृहस्पतिवार को सरोवर नगरी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) पहुंचकर टेलीस्कोप से वर्ष के अंतिम आंशिक बलयाकार सूर्यग्रहण का नजारा देखा। एरीज द्वारा उपलब्ध कराए गए सोलर चश्मों से सूर्यग्रहण का नजारा देख स्कूली बच्चे खासे रोमांचित हुए। एरीज के वैज्ञानिकों ने बच्चों द्वारा सौरमंडल के बाबत पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया। इस मौके पर स्कूली बच्चों की एस्ट्रोनॉमी क्विज एवं सूर्यग्रहण निबंध प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

एरीज के ऑडिटोरियम में पूर्व निदेशक डॉ. वहाबउद्दीन एवं वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे ने स्कूली बच्चों को सूर्य में होने वाली घटनाओं जैसे सौर चुंबकीय तूफान, सौर कलंक, सूर्यग्रहण आदि के बारे में बताया और इस संबंध में प्रतियोगिता भी कराई। डीएम ने स्कूली बच्चों के शैक्षिक भ्रमण को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि सभी विद्यालयों में एंटी ड्रग्स क्लब के साथ ही एस्ट्रोनॉमी क्लब भी बनाए जाएंगे। इस दौरान वर्ष-2020 में होने वाली खगोलीय घटनाओं पर आधारित एस्ट्रोनॉमी कलेंडर का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने भी संबोधित किया। इससे पहले वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे ने एरीज परिवार की ओर से सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम विनोद कुमार, विवेक राय, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, प्रधानाचार्य मनोज पांडे समेत एरीज के वैज्ञानिक, अध्यापक, जीआईसी, जीजीआईसी, शहीद सैनिक विद्यालय, सीआरएसटी स्कूल, सेंट मेरी, आल सेंट कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट एस्ट्रोनॉमी क्लब गठित
स्कूली बच्चों द्वारा एरीज से सूर्यग्रहण का नजारा देखने के बाद डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में जिला प्रशासन की ओर से नैनीताल डिस्ट्रिक्ट एस्ट्रोनॉमी क्लब का भी गठन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से देश में पहली बार इस तरह का एस्ट्रोनॉमी क्लब गठित किया गया है। डीएम बंसल ने कहा कि इसके बाद प्रत्येक विद्यालयों में भी एस्ट्रोनॉमी क्लबों का भी गठन किया जाएगा। क्लब के माध्यम से एस्ट्रोनॉमी के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। क्लब में जिला प्रशासन एवं एरीज के अधिकारियों को शामिल किया गया है। इससे पर्यटन के क्षेत्र में भी लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed