{"_id":"68cc5c28e8343d0d3c0792b4","slug":"video-of-two-girls-fighting-on-the-road-goes-viral-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-108976-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो लड़कियों के सड़क पर लड़ने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो लड़कियों के सड़क पर लड़ने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के भवानीगंज में दो लड़कियों के लड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर मामला शांत करते नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार शाम भावनीगंज के पास दो लड़कियों के बीच विवाद और मारपीट हो गई जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियों में दोनों एक-दूसरे के बाल खींचने के साथ ही थप्पड़ और लात-घूसें मार रही हैं। इस बीच रास्ते से गुजर रहे पुलिसकर्मी विवाद को देखकर रुक गए। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने दोनों लड़कियों को अलग किया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिसकर्मियों की मदद से लड़कियों को समझाकर घर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन