फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Video of clash with inspector in Nainital goes viral

Nainital News: नैनीताल में दरोगा से झड़प का वीडियो वायरल

Sun, 04 May 2025 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 04 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Video of clash with inspector in Nainital goes viral
नैनीताल। बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है। इसी बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी कोतवाली में दरोगा से धक्कामुक्की कर रहे हैं।
विज्ञापन


30 अप्रैल को बालिका से दरिदंगी के बाद गुस्साए लोग मल्लीताल कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ प्रदर्शनकारी एक दरोगा से हाथापाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी लेकर आए पुलिसकर्मी की गिरेबान पकड़कर उसकी वर्दी फाड़ने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं दरोगा को धमकी भी दी गई। किसी तरह अन्य पुलिस कर्मियों ने दरोगा को बचाकर वहां से निकलने में मदद की। लेकिन अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed