{"_id":"685bc244d0f1cad4df00ab77","slug":"vice-president-jagdeep-dhankhar-health-suddenly-deteriorated-in-nainital-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में उपराष्ट्रपति: डॉ .पाल को लगाया गले, पांच मिनट तक की पुरानी बातें, भावुक हुए और फिर बिगड़ गई तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में उपराष्ट्रपति: डॉ .पाल को लगाया गले, पांच मिनट तक की पुरानी बातें, भावुक हुए और फिर बिगड़ गई तबीयत
Wed, 25 Jun 2025 03:02 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 25 Jun 2025 03:02 PM IST
सार
तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
विस्तार
कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का कार्यक्रम खत्म होने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत खराब हो गई। कुमाऊं विश्वाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि थे। धनखड़ ने अपने 45 मिनट के संबोधन में बार-बार कार्यक्रम में उपस्थित 1989 में अपने साथ सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल का जिक्र किया। कार्यक्रम के बाद मंच से उतरकर उन्होंने डॉ. पाल को गले लगाया। धनखड़ पांच मिनट तक पुरानी बातें करते रहे।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. पाल बहुत भावुक होकर रोने लगे, बाद में डॉ पाल को गले लगाए हुए ही उपराष्ट्रपति धनखड़ भी रोने लगे। ज्यादा भावुक होने से धनखड़ का स्वास्थ्य बिगड़ गया और वह डॉ. पाल के गले में बाहें डाले झूल गए और आधे नीचे को गिर गए। मौके पर चिकित्सकों की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद वह राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ राजभवन को रवाना हो गए।
विज्ञापन