फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vice Chancellor of HNB Medical Education University inspected Medical College and Cancer Institute

Haldwani: HNB चिकित्सा शिक्षा विवि के कुलपति ने मेडिकल कॉलेज और कैंस संस्थान का किया निरीक्षण, जानें क्या बोले

Wed, 15 May 2024 01:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 15 May 2024 01:43 PM IST
सार

हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एमएल भट्ट ने मंगलवार को उन्होंने मेडिकल कॉलेज, सुशीला तिवारी, नर्सिंग कॉलेज और स्वामी राम कैंसर चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Vice Chancellor of HNB Medical Education University inspected Medical College and Cancer Institute
प्रो. डॉ. एमएल भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एमएल भट्ट ने कहा कि क्षेत्रीय कैंसर संस्थान बनाने के लिए केंद्र से 100 करोड़ रुपये मिले हैं, जिससे उच्चकोटि की मशीनें लगाई जा रही हैं। यहां 44 पेड़ों को काटने में हो रही देरी पर कहा कि आचार संहिता हटने के बाद नियमों के तहत आगे की करवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी।

मंगलवार को उन्होंने मेडिकल कॉलेज, सुशीला तिवारी, नर्सिंग कॉलेज और स्वामी राम कैंसर चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैंसर संस्थान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि सर्विस ब्लाक और वार्ड ब्लाक बनाने की जगह जितने पेड़ यहां कटने हैं उसके 10 गुना पेड़ लगाए जाने चाहिए। वीडियोग्राफी करने के साथ फिर से प्रस्ताव बनाकर भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कैंसर संस्थान में माइनर ओटी, टैली थैरेपी यूनिट, सीटी सिम्यूलेटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर निदेशक डाॅ. केसी पांडे से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष के साथ बैठक की। फिर नर्सिंग कॉलेज जाकर छात्रों के कक्षों, संकाय सदस्यों के साथ बात की और कोर्स की जानकारी ली। अंत में उन्होंने सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय जाकर ओपीडी और आपातकालीन विभाग में मरीजों से बातचीत की। साथ ही मेडिसिन, आईसीयू का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएस तितियाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर जनमत संग्रह की प्रक्रिया शुरू...रायशुमारी के लिए नोटिस जारी, वेबसाइट भी खोली
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक छात्र हिंदी में पढ़ सकेंगे एमबीबीएस का पाठ्यक्रम
उत्तराखंड में एमबीबीएस में हिंदी में पढ़ाई के सवाल पर कुलपति प्रो. डॉ. एमएल भट्ट ने बातचीत में बताया कि हिंदी में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों से आवदेन मांगे गए थे, लेकिन छात्र स्वयं सहमति नहीं दे रहे हैं। हमारी तैयारी है कि जो भी हिंदी में पढ़ना चाहे उसे पढ़ाया जाए। इसके अलावा जहां आवश्यकता हो वहां मिक्स लैंग्वेज में भी पढ़ाने की तैयारी है। मेडिकल काॅलेज में चिकित्सा शिक्षकों की कमी पर कहा कि धीरे धीरे आवश्यकताएं पूरी की जा रही हैं। अब रुद्रपुर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में भी मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है। अगले साल से यहां भी शुरु हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed