फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vice Chairman Minority Commission Mazhar Naeem Nawab held a review meeting of public information campaign prog

अल्पसंख्यक आयोग की बैठक: योजनाओं की जानकारी ना होने पर लगाई फटकार, अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

Tue, 17 Oct 2023 05:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Oct 2023 05:32 PM IST
सार

उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग (राज्यमंत्री) ने मंगलवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में जन-जानकारी अभियान कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस तलब करने के साथ ही सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Vice Chairman Minority Commission Mazhar Naeem Nawab held a review meeting of public information campaign prog
अल्पसंख्यक आयोग की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग (राज्यमंत्री) मजहर नईम नवाब ने मंगलवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में जन-जानकारी अभियान कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस तलब करने के साथ ही सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


समीक्षा के दौरान कुछ अधिकारी विभाग की योजनाओं के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं देने पर उन्होंने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा अधिकारियों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हो, तभी हम समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक संचालित योजनाओं का लाभ दे सकते हैं।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान नवाब ने कहा कि विभागीय अधिकारियों का आपसी समन्वय न होने से सरकार को करोड़ों का आर्थिक नुकसान होता हैं। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण जब पूर्ण हो जाता है तब सीवर, पेयजल लाईन के लिए दोबारा सड़क की खुदाई की जाती है। उन्होंने लोनिवि, जलनिगम, जलसंस्थान, नगर निगम व एडीबी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयुक्त सर्वे कर आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

  

 

Vice Chairman Minority Commission Mazhar Naeem Nawab held a review meeting of public information campaign prog
विवाह प्रोत्साहन राशि प्रदान की - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर उपाध्यक्ष नवाब द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति विवाह योजना के अंतर्गत तेजराम, हरीश चन्द्र, मुन्नी देवी, नन्दीदेवी, हरपाल सिंह और नन्दकिशोर को 50-50 हजार रुपए प्रत्येक को विवाह प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। साथ ही अल्पसंख्यक परिवारों के 43 बच्चों को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। 

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उपाध्यक्ष नवाब ने खराब मीटरों की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। साथ ही अधिकांश लोग लगातार विद्युत मीटर खराब कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं उन्होंने ऐसे लोगों की सूची बनाने के साथ ही नियमित चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल निगम द्वारा वनभुलपूरा क्षेत्र में सड़कों पर कार्य पूर्ण होने के उपरांत जो पेचवर्क किया गया है वह गुणवत्तायुक्त नहीं है उन्होंने पेंचवर्क कार्य को गुणवत्ता कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान रामनगर प्रयोगशाला नर्सरी के अभिलेख 3 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश उद्यान अधिकारी को दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को बच्चों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देना सुनिश्चित करें। साथ ही जनपद के जीर्णशीर्ण विद्यालयों की सूची भी देने के निर्देश दिए। 
 

चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को मलिन बस्तियों में चिकित्सा शिविर के साथ ही आयुष्मान कार्ड के शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही जेल परिसर में कैदियों के लिए भी चिकित्सा शिविर लगाया जाए। उन्होंने बेस व सुशीला तिवारी अस्पताल में डाक्टरों के ओपीडी में समय से ना पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएमओ को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। 

लीड बैंक की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों को लोन दिया जाए और लाभार्थियों की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान अल्पसंख्यकों के 13 शिकायतें दर्ज हुई जिनका समाधान किया गया।

उपाध्यक्ष नवाब ने कहा कि जनपद के समस्त नगरपालिकों में पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों उद्यान विभाग के प्रशिक्षित ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाए ताकि इन स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी मजबूत हो सके। उन्होंने समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि समाज की मुख्यधारा से जोड़ने व आत्मनिर्भर बनाने लिए मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना संचालित की गई है। इस योजना के तहत पात्र बच्चों को व्यवसायिक, तकनीकी कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस योजनाओं को अधिकारी अधिक से अधिक आमजनता को सूचनायें प्रदान करें ताकि समाज के अधिक से अधिक अल्पसंख्यक लोग इन योजनाओं का लाभ ले सके।

समीक्षा के पश्चात उपाध्यक्ष नवाब द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति व अल्पसंख्यक लोगो से रूबरू होकर समस्याओं का समाधान किया गया। समीक्षा के दौरान सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, एसपी सिटी हरबंश सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ आरके सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र बर्थवाल के साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 
       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed