{"_id":"655928fa0237a0f332067b47","slug":"veterinarians-treated-the-injured-female-elephant-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-292-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: घायल मादा हाथी का पशु चिकित्सकों ने किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: घायल मादा हाथी का पशु चिकित्सकों ने किया उपचार
Sun, 19 Nov 2023 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
घायल मादा हाथी का को देखने पहुचे प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव समीर सिन्हा।
लालकुआं (नैनीताल)। ट्रेन की टक्कर से घायल नौ साल की मादा हाथी के रोजाना बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए वन विभाग ने देहरादून चिड़ियाघर और हरिद्वार से पशु चिकित्सकों की टीम बुलाई है। टीम में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मादा हाथी का इलाज शुरू कर दिया है।
शनिवार को प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव डॉ. समीर सिन्हा ने पहले घटनास्थल और फिर घायल हाथी को देखा। डॉ. सिन्हा ने चिकित्सकों की टीम से वार्ता कर बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी शशि देव, वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
दलदल में बैठी मादा हाथी, उपचार करने में हुई परेशानी
लालकुआं। चार दिन पूर्व ट्रेन दुर्घटना में घायल मादा हाथी के अगले पैर में गंभीर चोट लगी है। इसके चलते मादा हाथी को चलने और बैठने में दिक्कत हो रही थी। शुक्रवार की रात घायल मादा हाथी किसी तरह पास के एक पोखर तक पहुंची और दलदल में बैठ गई। इस पर शुक्रवार को पशु चिकित्सकों को मादा हाथी का उपचार किया।