फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicles stuck in traffic jam in the haldwani for the second day of Dhanteras

Haldwani News: शहर में दूसरे दिन भी वाहन जाम में फंसे, सड़कों पर रेंगती रहीं गाड़ियां; लोग परेशान

Wed, 30 Oct 2024 07:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Oct 2024 07:27 PM IST
सार

धनतेरस के दूसरे दिन भी हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई। बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

विज्ञापन
Vehicles stuck in traffic jam in the haldwani for the second day of Dhanteras
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : nai

विस्तार

धनतेरस के दूसरे दिन भी हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई। बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ा। उधर बद्रीपुरा से जाने वाली वीआईपी रोड पर पुलिस वाहनों के कारण देर शाम तक जाम लगता रहा। 20 मिनट के सफर को पूरा करने में लोगों को आधा से पौन घंटा लग गया।

विज्ञापन

बुधवार को एसएसपी कैंप ऑफिस में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा से दिवाली मिलने जिले के थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज पहुंचने लगे। इससे कोतवाली में वाहनों का रेला लग गया। कई दरोगाओं ने अपने वाहन बद्रीपुरा वाली रोड पर खड़े कर दिए। इससे लगातार जाम लगता रहा। उधर

विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को रूट डायवर्जन प्लान जारी किया था। डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया था। बाजार में नो-पार्किंग जोन घोषित कर वाहनों की नो एंट्री घोषित की थी, लेकिन पुलिस अपने ही रूट प्लान को पालन कराने में फेल नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से लेकर देर रात तक जगह-जगह वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। मंगल पड़ाव से लेकर डिग्री कॉलेज, कालाढूंगी चौराहे से लेकर ऊंचापुल तक, सुशीला तिवारी अस्पताल से लेकर सिंधी चौराहे तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। उधर एसपी यातायात हरबंस सिंह ने कहा कि वाहनों का दबाव अधिक था। इस कारण वाहन रेंगते रहे। जाम नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed