फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicles stopped in Kashipur-Jaspur, loss to transporters

Nainital News: काशीपुर-जसपुर में रोके वाहन, ट्रांसपोर्टरों को नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stopped in Kashipur-Jaspur, loss to transporters
हल्द्वानी। काशीपुर-जसपुर में ट्रांसपोर्टरों के वाहन रोके जाने से सामान का आयात निर्यात नहीं हो रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि खड़िया खनन का कारोबार पहले ही बंद हो गया है। अब कांवड़ यात्रा के चलते कारोबारियों के ट्रक आधे मार्ग पर रोक दिए गए हैं। न पहाड़ से सामान जा रहा और न बाहर से सामान आ रहा है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर प्रदीप सबरवाल ने बताया कि आटा, सूजी, मैदा, सोप स्टोन, लकड़ी के अलावा खाद्य सामान और दवाइयों का कारोबार यहां से बाहर और बाहर से यहां होता है। अगर बारिश हो गई तो सारा सामान खराब हो जाएगा और भरपाई ट्रांसपोर्टरों को करनी होगी। बताया कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में बीते तीन दिन में 60 फीसदी कारोबार का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं कारोबारी पंकज वोहरा ने बताया कि काशीपुर-जसपुर से आगे धर्मपुर बार्डर से आगे जाने नहीं दिया जा रहा है। ट्रांसपोर्टर राजेश पुरी ने बताया कि आगे कितने दिन रुकना पड़ेगा कुछ पता नहीं है। ट्रांसपोर्टर खीमानंद शर्मा ने बताया कि कारोबार पर काफी असर पड़ने लग गया है। करीब 200 से अधिक वाहन आगे नहीं जा पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed