फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicles parked in RTO sold with profit of nine lakhs, report sent to commissioner

नौ लाख के मुनाफे से बिके आरटीओ में खड़े सीज वाहन, आयुक्त को भेजी रिपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked in RTO sold with profit of nine lakhs, report sent to commissioner
हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में सीज वाहनों की नीलामी के दौरान मौजूद अधिकारी। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। लंबे समय से आरटीओ कार्यालय में खड़े वाहनों की शुक्रवार को नीलामी कर दी गई। विभाग की ओर से 86 वाहनों के सरकारी दाम तय कर दिए गए थे। सरकारी दाम से करीब नौ लाख रुपये के मुनाफे में बिक्री होने के बाद रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को भेज दी गई है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बनी समिति के अध्यक्ष संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी, सचिव संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नंद किशोर और सदस्य सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विमल पांडे की मौजूदगी में नीलामी शुरू हुई। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि 72 ऑटो रिक्शा, एक ई-रिक्शा, चार माल वाहन, तीन मैक्सी कैब, पांच टैक्सी और एक 31 सीटर बस नीलामी में शामिल थी। बोली लगाने के लिए 245 खरीदार पहुंचे थे। वाहनों की सरकारी कीमत भी 18 लाख रुपये तय थी। 27 लाख रुपये की सबसे बड़ी बोली लगने के साथ ही नीलामी को रोक दिया गया। तय राशि से करीब नौ लाख के मुनाफे से वाहनों की नीलामी की गई है। साथ ही खरीदार से 20 प्रतिशत धनराशि जमा करा ली है।
विज्ञापन

बकाया भुगतान परिवहन आयुक्त को भेजी गई रिपोर्ट की स्वीकृति आने के बाद कराया जाएगा। आरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि 31 मई को आरटीओ कार्यालय में रामनगर कार्यालय के वाहनों की भी नीलामी की जाएगी। इसके लिए भी खरीददार 31 मई को सुबह पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने में छुड़ा लें वाहन, नहीं तो हो जाएगी बक्री
आरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि इस सत्र की नीलामी के बाद मुख्यालय के निर्देशानुसार हर तीन महीने बाद पुलिस और आरटीओ की ओर से सीज किए गए वाहनों की नीलामी की जाएगी। बताया कि वाहन सीज होने के तीन महीने के बाद भी अगर वाहन स्वामी वाहन नहीं छुड़वाता है तो वाहन की नीलामी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed