फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicles crawling from Nainital to Haldwani

नैनीताल से हल्द्वानी तक रेंगते रहे वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Vehicles crawling from Nainital to Haldwani
रानीबाग भीमताल मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन। फोटो:संजय कुमार - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी/नैनीताल। होली के एक दिन बाद सैलानी लौटने लगे तो नैनीताल से हल्द्वानी तक की सड़कें जाम हो गईं। जगह-जगह वाहन रेंगते दिखाई दिए। शाम को ही यातायात व्यवस्था पटरी पर आ सकी।
विज्ञापन

काठगोदाम क्षेत्र के भीमताल रानीबाग मार्ग पर वन वे के चलते मंगलवार को जाम लग गया। जाम के चलते पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुल पर वन वे व्यवस्था होने के कारण पुलिस को यातायात संचालन में काफी दिक्कत पेश आई। नैनीताल और भीमताल की तरफ से आने वाले पर्यटकों के वाहनों का काफी दबाव बना था। एक तरफ वाहनों को रोकने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आने जाने वालों को पहले ही अपेक्षा दो गुना समय लग रहा है। जाम के चलते मंगलवार को वाहन रेंगते हुए नजर आए। थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि भीमताल पुल थाने पर यातायात संचालन के लिए चार पुलिसकर्मी लगाए गए थे। रास्ते में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। वन वे संचालन के चलते वाहनों की गति धीमी हुई थी।
विज्ञापन

भवाली और हल्द्वानी रोड पर रोकना पड़ा यातायात
नैनीताल। सुबह से ही मॉलरोड, पंत पार्क, भोटिया मार्केट और बड़ा बाजार में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। हालांकि इनमें से अधिकतर पर्यटक सैर सपाटे के बाद नैनीताल से घरों को रवाना हो गए। मंगलवार को पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से पुलिस की समस्याएं बढ़ गईं। कई बार सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें भी नजर आई। वाहन भी रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। पुलिस को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हल्द्वानी और भवाली रोड पर वाहनों को रोकना पड़ा। इस कारण स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed