फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicles coming from Bareilly and Rudrapur will not get entry into the city for two days

Nainital News: बरेली और रुद्रपुर से आने वालों वाहनों को दो दिन शहर में नहीं मिलेगी एंट्री

Sat, 04 Apr 2026 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 04 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Vehicles coming from Bareilly and Rudrapur will not get entry into the city for two days
हल्द्वानी। वीकेंड के लिए पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह शनिवार और रविवार को सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में भारी वाहनों का आवागमन यात्रा रूटों पर प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को सुबह आठ से रात नौ बजे तक जिले की सीमा पर ही रोक लिया जाएगा। जो सीमा से प्रवेश करेंगे उन्हें नंबर एक बैंड से पीछे रोड के बायीं ओर व एचएमटी क्षेत्र और पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ के पास पार्क किया जाएगा।
विज्ञापन


--
इस तरह रहेगा प्लान
मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन गौलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे व खेड़ा चौकी से पीछे रोके जाएंगे।
विज्ञापन

बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक व मालवाहक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नरीमन तिराहा काठगोदाम से गंतव्य को जाएंगे।
रुद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक व मालवाहक वाहन पंतनगर तिराहा दिनेशपुर मोड़ से एनएच 109 होते हुए पंतनगर-लालकुआं से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार बाईपास होते हुए नरीमन तिराहा से गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर और बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।


--
गैस के वाहनों को मिलेगी छूट
पांच अप्रैल को एलपीजी वाहनों को छोड़कर आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक आवागमन वर्जित रहेगा। अपराह्न चार बजे से रात नौ बजे तक भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को नंबर एक बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से वाया कालाढूंगी भेजा जाएगा।

--
कैंची धाम, भवाली में वीकेंड पर यातायात के लिए नया प्लान

नैनीताल। कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में वीकेंड पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए पुलिस ने प्रत्येक शनिवार-रविवार को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इसके तहत सुबह छह से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का आगमन बंद रहेगा। इससे जाम से राहत मिलेगी। अल्मोड़ा-रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहन क्वारब-खैरना से रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर डायवर्ट होंगे। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों के आवश्यक सेवा वाहन निर्धारित मार्ग से चलेंगे। अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव अनुसार भवाली मस्जिद तिराहे से पहले रोका या रामगढ़-खुटानी मार्ग से भेजा जाएगा। भीमताल से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के निजी वाहन भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़े होंगे। यहां से शटल सेवा उन्हें भवाली और कैंची धाम तक पहुंचाएगी। गेठिया या नैनीताल मार्ग से आने वाले पर्यटक वाहन भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क होंगे, जहां से शटल सेवा मंदिर तक ले जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed