फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicle owner roared for demand of one state one royalty

Nainital News: एक प्रदेश एक रॉयल्टी की मांग को लेकर गरजे वाहन स्वामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vehicle owner roared for demand of one state one royalty
एक प्रदेश एक रॉयल्टी की मांग को लेकर हल्द्वानी में गौला खनन संघर्ष समिति द्वारा निकाली गई रैली मे
हल्द्वानी। एक प्रदेश एक रायल्टी सहित कई मांगों को लेकर खनन कारोबार से जुड़े सैकड़ों लोगों ने गौला खनन संघर्ष समिति के बनैर तले महारैली निकाली। डीएम कैंप कार्यालय में उन्होंने सभा की। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

गौला और नंधौर के खनन गेट खुलने के बावजूद अभी तक उपखनिज निकासी शुरू नहीं की गई है। वाहन संचालक नदियों की रायल्टी की दर पट्टों से ज्यादा होने का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों वाहन स्वामी गांधी स्कूल के पास एकत्र हुए। यहां से महारैली के रूप में डीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया और धरना दिया। कैंप कार्यालय में हुई सभा में वाहन स्वामियों ने कहा कि एक प्रदेश में रायल्टी की दरें अलग-अलग हैं। गौला-नंधौर नदियों से जुड़े 10 हजार वाहन स्वामी सरकार की नीतियों के कारण परेशान हैं। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। कहा कि सात सूत्रीय मांगों को लेकर वाहन स्वामी तीन महीने से आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के संयोजक रमेश जोशी ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा। चेतावनी दी कि अब वाहन स्वामी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, हेमवंती नंदन दुर्गापाल, किरन डालाकोटी ने कहा कि सरकार गौला-नंधौर नदी को बंद करने पर तुली है। इससे तीन लाख लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। इसके बाद भी सरकार सुध लेने को तैयार नहीं है।
इसके बाद संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को सौंपा। इस दौरान हुकुम सिंह कुंवर, जीवन कबडवाल, भगवान धामी, कैलाश भट्ट, जीवन बोरा, सुरेश चंद्र जोशी, कविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह राणा, संदीप पांडे सहित सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद रहे।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने दिया समर्थन
हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश भी वाहन स्वामियों का समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने डीएम कैंप कार्यालय में धरना दिया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक हृदयेश ने कहा कि सरकार गौला-नंधौर को बंद करने की तैयारी में है। समतलीकरण के नाम पर पट्टे बांट दिए गए। इनमें जमकर पैसों का लेनदेन चला। उन्होंने कहा कि वाहन स्वामियों की एकता और आंदोलन से ही सरकार को झुकाया जा सकता है। वह वाहन स्वामियों की मांगों के समर्थन में उनके साथ खड़े हैं।

हल्दूचौड़ से लेकर गोरापड़ाव तक बंद रहा बाजार
हल्द्वानी। गौला खनन संघर्ष समिति के आंदोलन के समर्थन में हल्दूचौड़, मोटाहल्दू और गोरापड़ाव बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। देर शाम बाजार खुला। यहां के व्यापार मंडल ने वाहन स्वामियों की मांगों का समर्थन किया।
ये हैं मांगें -
- एक प्रदेश एक रायल्टी की जाए।
- वाहनों की फिटनेस फीस पूर्व की भांति की जाए।
- ट्रैक्टर-ट्राली में एक ही परमिट और एक में ही टैक्स लगाया जाए।
- खनन वाहनों में आरएफआईडी चिप लगी है, इसलिए जीपीएस से छूट दी जाए।
- रामनगर, बाजपुर में अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाई जाए।
- स्टोन क्रशर में नदी से आ रहे उपखनिज का भाड़ा प्रशासन की मौजूदगी में तय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed