फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicle collides in Ramnagar

रामनगर में वाहन टकराए

Thu, 23 Mar 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)। Updated Thu, 23 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collides in Ramnagar
रामनगर में वाहन टकराए - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। एनएच 121 में एक डंपर का स्टेयरिंग फेल होने और ब्रेक न लगने से वह दो कारों को टक्कर मारता हुआ एक स्कूल बस से टकरा गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। एनएच 121 में इन दिनों पेड़ कटान का कार्य चल रहा है। दोपहर के समय रामनगर की तरफ से एक डंपर आ रहा था। ग्राम टांडा के पास अचानक डंपर का स्टेयरिंग फेल हो गया और ब्रेक भी नहीं लगे।

विज्ञापन


इससे अनियंत्रित डंपर दो कारों के साथ ही बच्चों को ला रही एक स्कूली बस से टकरा गया। बस में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। पीरूमदारा चौकी प्रभारी राहुल राठी ने बताया कि वाहन स्वामियों का आपस में समझौता होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


रामनगर। एसडीएम आवास के पास खड़ा ट्रक चोरी हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। बुधवार को पैठपड़ाव निवासी शिवा नेगी ने बताया कि ट्रक संख्या यूके 04 0511 को चालक एसडीएम निवास के समीप मंगलवार रात्रि को खड़ा कर घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब वह सुबह आया तब वहां ट्रक खड़ा न देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत वाहन स्वामी शिवा नेगी को घटना की जानकारी दी। वाहन स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed