फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Veerbhatti Madrasa case: Police investigation incomplete even after 12 days

वीरभट्टी मदरसा मामला : 12 दिन बीते पर पुलिस की जांच अधूरी

Fri, 20 Oct 2023 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 20 Oct 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Veerbhatti Madrasa case: Police investigation incomplete even after 12 days
नैनीताल। वीरभट्टी में अवैध मदरसा संचालन व बच्चों के साथ अभद्रता के मामले को 12 दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ अब तक न तो कोई अहम तथ्य लगा है और न ही जांच ही पूरी हो सकी है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि अब तक हुई जांच में मदरसा संचालक और मदरसे का न तो किसी आतंकी संगठन से संबंध उजागर हुआ है और न ही किसी एजेंसी से फंडिंग जैसी कोई बात सामने आई है।
विज्ञापन



आठ अक्तूबर को नैनीताल के समीप वीरभट्टी क्षेत्र में एक शिकायत के बाद अवैध रूप से चल रहे मदरसे का खुलासा हुआ था। छापे के दौरान जिला प्रशासन व पुलिस टीम को मदरसे में कई अनियमितताएं मिली थीं। यही नहीं मदरसे में अध्ययनरत बच्चों ने मदरसा संचालक व उसके बेटे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।
विज्ञापन




पड़ताल के दौरान संचालक के पास मदरसा चलाने संबंधी जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले थे। जिला प्रशासन ने मदरसे के तीन कमरों को सील करते हुए वहां मौजूद बच्चों को हल्द्वानी स्थित अन्य मदरसे में भेज दिया था। बच्चों के बयान दर्ज करने और परिजनों की काउंसलिंग के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने मदरसा संचालक व उसके बेटे के अलावा वहां कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की और उनके बैंक अकाउंट खंगाले। पुलिस का दावा है कि मदरसा संचालक और वहां कार्यरत लोगों का संबंध किसी आतंकी संगठन से नहीं है।




एसपी क्राइम व यातायात जगदीश चंद्रा का कहना है कि मदरसा संचालक हारून व उसके पुत्र इब्राहिम के खिलाफ आईपीसी की अलग अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इब्राहिम के खिलाफ पॉक्सो के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ। उन्होंने बताया कि मुकदमे में लगी धाराओं में सात साल से कम की सजा होने के चलते आरोपियों को जमानत दे दी गई। बताया कि मामले में अभी जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed