{"_id":"699f655d2bf6a122e90f67be","slug":"vaccination-to-prevent-cervical-cancer-in-haldwani-from-28th-haldwani-news-c-337-1-shld1032-130567-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हल्द्वानी में सर्वाइकल कैंसर रोकने के लिए 28 से टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हल्द्वानी में सर्वाइकल कैंसर रोकने के लिए 28 से टीकाकरण
Thu, 26 Feb 2026 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वैक्सीन रुद्रपुर में पहुंच चुकी है। बृहस्पतिवार तक 9430 डोज हल्द्वानी पहुंच जाएंगी।
28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से एचपीवी यानि मानव पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करेंगे। हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में वैक्सीन की शुरुआत करेंगे।
बुधवार को वैक्सीनेशन टीम ने सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि 14 साल से अधिक और 15 साल से कम उम्र की बालिकाओं को 28 फरवरी को मौके पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद हर हफ्ते सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को यह टीके महिला अस्पताल और मोटाहल्दू स्थित चिकित्सालय में लगाए जाएंगे। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि पहले शुभारंभ महिला अस्पताल से होना था लेकिन बाद में देहरादून से स्थान बदलकर मेडिकल कॉलेज में कर दिया गया।