फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   uttarkhand girls reach in bcci trophy final

Nainital News: बीसीसीआई ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची उत्तराखंड की बेटियां

Thu, 25 Jan 2024 04:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 25 Jan 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
uttarkhand girls reach in bcci trophy final
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। प्लेयर ऑफ द मैच मानसी जोशी के पांच विकेट के दम पर बीसीसीआई की सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में उत्तराखंड ने टीम ने अंतिम ओवर में रोमांचक जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को आठ रनों से शिकस्त दी।
विज्ञापन


वडोदरा के इन्फो प्रो स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में बुधवार को उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। महाराष्ट्र की कप्तान देविका वैद्य ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत खराब रही। महज सात रन पर पहला विकेट गिरने के बाद 31 रन पर टीम ने दो विकेट गंवा दिए। 63 रन पर सारिका कोली का विकेट गिरने के बाद सलामी बल्लेबाज पूनम राउत और कंचन परिहार ने टीम को संभाला। दोनों के बीच 17 ओवर में 76 रन की साझेदारी से टीम सौ के पार पहुंची। 139 रन के स्कोर पर पूनम राउत 51 के निजी स्कोर पर आउट हुई। इसके बाद 60 रन बनाकर कंचन परिहार भी पवेलियन लौट गई। अंतिम ओवरों में एकता बिष्ट ने 25, मानसी ने 11, अंजलि ने 12 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 201 तक पहुंचाया।
विज्ञापन


जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की टीम के मानसी जोशी ने 24 रन पर दो झटके लिए। 30 रन पर तीन विकेट गिरने के बावजूद महाराष्ट्र की टीएस हसबनिस ने एक छोर संभाला और उत्तराखंड के गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली। हसबनिस ने 105 रन की शतकीय पारी खेली मगर अंतिम ओवर में रनों के दबाव के बीच 193 रन के स्कोर पर हसबनिस को मानसी जोशी ने आउट कर मैच को उत्तराखंड की झोली में डाल दिया। मानसी जोशी ने पांच और सफीना ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed