फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarayani seven-day Fair today

सात दिवसीय उत्तरायणी मेले का उद्घाटन आज

Sat, 09 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 09 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Uttarayani seven-day Fair today

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा आयोजित सात दिवसीय उत्तरायणी मेले का शनिवार को आपदा प्रबंधन व पुनर्वास समिति के अध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट द्वारा किया जाएगा। मेले में 125 दुकानें लगायी जा रही हैं।

विज्ञापन


मंच के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर तिवारी के अनुसार शनिवार को हीरानगर स्थित मेले के उद्घाटन के बाद बच्चों द्वारा दुल्हैणि सजाओ प्रतियोगिता होगी। इसके बाद जूनियर वर्ग का लोकगीत, लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी है। शाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन


 शुक्रवार को कुमाऊं के आराध्य  गोल्ज्यू देव की पूजा अर्चना की गई। इसमें मंच के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर तिवारी, संयोजक पूरन चंद्र भंडारी, हेमचंद्र, त्रिलोक बनोला, प्रहलाद मेहरा, संरक्षक भुवन चंद्र जोशी और लक्ष्मण सिंह आदि ने आराध्य देव का आशीर्वाद लेने के बाद खेलकूद प्रतियोगिता शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग ) में प्रथम शैलेंद्र बिष्ट, द्वितीय कपिल नेगी, तृतीय प्रज्जवल आर्या रहे। बालक सीनियर वर्ग में प्रथम महेंद्र आर्या, द्वितीय ऋषभ जायसवाल, तृतीय हिमांशु गंगवार, बालिका (जूनियर वर्ग) प्रथम हर्षिता, द्वितीय चांदनी, तृतीय गीतिका और ज्योति रही।


बालिका सीनियर में प्रथम  लतिका, द्वितीय कंचन, तृतीय सरिता रही। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत दिल्ली से आए कलाकारों ने कुमाऊंनी लोकगीत और लोक नृत्य की छटा बिखेरी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed