फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarayani Festival concluded with Kumaoni culture in Khairna-Garampani

कुमाऊंनी संस्कृति के साथ उत्तरायणी महोत्सव संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Uttarayani Festival concluded with Kumaoni culture in Khairna-Garampani
खैरना में उत्तरायणी कौतिक महोत्सव में अमर उजाला के पुरस्कार पाकर बच्चे खुश नजर आए। संवाद न्यूज ए? - फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। उत्तरायणी कौतिक महोत्सव के पांचवें दिन बुधवार को कुमाऊंनी संस्कृति के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्तरायणी महोत्सव का समापन हुआ। मेला समिति ने चित्रकला, सुलेख और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। लोक गायकों ने ...मेरी हीरा समदंणी, पारे भिड़े की बंसती छोरी रुमाझुमा, डीडीहाटे की जमुना छोरी और तेरो लहंगा की भली छाछ रो रंगीली पिछोड़ी... आदि गानों पर सुंदर प्रस्तुति दी। मेहंदी में सुनीता बिष्ट ने प्रथम स्थान पाया। मेला परिसर में हंस फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर 300 से अधिक मरीजों को दवाइयां वितरित की गईं। वहीं ऑल इंडिया ड्रीम नेशन एसोसिएशन ने मेले में गरीब बच्चों को निशुल्क पुस्तकें वितरित कीं। मेले में प्रस्तुति दे रहे बच्चों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पीसी गोरखा थे। कार्यक्रम का संचालन भाष्कर तिवारी ने किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष अंकित साह, आरडी जोशी, त्रिभुवन पाठक, भाष्कर तिवारी, प्रताप गौणी, सुरेश तिवारी, बंसती कैड़ा, दीपक पंत, हेम तिवारी, दीपक पाटनी, बंसत लाल साह, 1008 सीताराम महाराज, भुवन तिवारी, पुष्कर मेहरा, दीपक साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed