{"_id":"6903cefcc2ec715fc00956fe","slug":"uttarakhands-kritikas-punch-proved-to-be-too-much-for-punjabs-charm-nainital-news-c-238-1-shld1023-119732-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: उत्तराखंड की कृतिका का पंच पंजाब की कशिश पर पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: उत्तराखंड की कृतिका का पंच पंजाब की कशिश पर पड़ा भारी
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया एलीट महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम ललित मोहन रयाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।
जिला प्रशासन, खेल विभाग और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 11 राज्यों के करीब 110 मुक्केबाज प्रतिभाग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पहले दिन 23 मुकाबले खेले गए। डीएसओ निर्मला पंत ने बताया पहला मुकाबला 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड की कृतिका ने पंजाब की कशिश को हराकर अपने नाम किया। 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में लद्दाख की कुल्सुमा ने पंजाब की हर्षिता को पराजित किया। 51 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में आंध्र प्रदेश की मेहरुनिसा बेगम ने जीत दर्ज की। 57 से 61 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की ज्योति और चंडीगढ़ की हर्षिता ने मुकाबला जीता। 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर उत्तराखंड की निकिता चंद ने सीआईएसएफ की खिलाड़ी जौनी को हराया। 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में जंपाना और तनीषा ने मुकाबले जीते। डीएम रयाल ने कहा कि हम सभी को खेल का अपने दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। आगे भी खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। संचालन नवीन पांडे ने किया। यहां मुखर्जी निर्वाण, गोपाल सिंह खोलिया, नवीन टम्टा, डॉ. नागेंद्र शर्मा, गिरधारी सिंह, जोगेंद्र, कमल जगाती, नीरज भट्ट, देवेंद्र जीना, जोगेंद्र सिंह बोरा, अश्विनी थापा, तुषार जयसवाल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
सीनियर एशियन बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतना निकिता का लक्ष्य
नैनीताल। नैनीताल पहुंची अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता चंद नौ साल की उम्र से फूफा के साथ रहकर बॉक्सिंग की शिक्षा ले रही हैं। निकिता का अगला लक्ष्य सीनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप, काॅमनवेल्थ गेम्स और वर्ष 2028 में होने वाले ओलिंपिक खेल में भी स्वर्ण जीतना है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार काे नैनीताल पहुंची निकिता ने बताया कि उनके फूफा बिजेंद्र मल्ल वर्ष 1987 में बॉक्सिंग में नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। वर्ष 2016 में उन्होंने फूफा से बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू की। वर्ष 2019 में नेशनल स्कूल गेम्स में कांस्य पदक, 2021 में सोनीपत में हुई जूनियर नेशनल बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2021 में ही निकिता ने दुबई में हुई जूनियर एशियन चैंपियनशिप के 60 किग्राभार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ी। इसके बाद वर्ष 2022 में जॉर्डन और 2023 में कजाकिस्तान में हुई जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता। मार्च 2023 में मांटिग्रो में आयोजित वर्ल्ड कप में भी निकिता ने स्वर्ण पदक और बेस्ट बाॅक्सर का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर पदक अपने नाम किया।