फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand your shout

उत्तराखंडा तेरी जय जयकार

Wed, 04 Nov 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)। Updated Wed, 04 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand your shout

 अमर उजाला के आह्वान पर एक नवंबर से शुरू हुए राज्य स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन मंगलवार को स्कूलों के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं ने भी केक काटकर राज्य का जन्मदिन मनाया। स्कालर्स एकेडमिक होम और सेंट पॉल्स स्कूल में तो राज्य का जन्मदिन वार्षिक समारोह की तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कुमाऊंनी वेषभूषा में छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी गीत पर सामूहिक नृत्य पेश किया।   

विज्ञापन


बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह में प्रबंध समिति के सदस्य तिलक तलवार, सी संतोजी, प्रधानाचार्य जीएस मेहरा, उप प्रधानाचार्य एस पांडेय ने बच्चों के संग राज्य का बर्थडे केक काटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन


 असेंबली में जैसे ही केक काटा तो बच्चे बोले, हैप्पी बर्थ टू उत्तराखंड। केक कटते ही माहौल खुशियों से सराबोर हो गया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड राज्य गठन के बारे में बताया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कालर्स एकेडमिक होम, छड़ायल में राज्य की 15वीं वर्षगांठ वार्षिक समारोह की तरह धूमधाम से मनाई गई। अमर उजाला की अपील पर आयोजित समारोह में कुमाऊंनी वेशभूषा में सजे धजे छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी गीत पर मनमोहक नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में कुमाऊंनी संस्कृति की झलक देखने को मिली। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर कार्यक्रम पेश किए। शिक्षिकाओं ने उत्तराखंड का नक्शा बनाकर उसमें अपनी भावनाओं को उकेरने की कोशिश की तो वहीं बच्चे बर्थडे कैप लगाए कतार बनाकर खड़े थे।

केक पर भी 15 अंकों की मोमबत्ती लगाई गई थी। उत्तराखंड का मानचित्र भी मोमबत्ती से जगमगा रहा था। विद्यालय के प्रबंधक केके भट्ट और प्रधानाचार्य प्रसून भट्ट ने बच्चों संग केक काटा। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन का भी आभार जताया गया। कार्यक्रम में विमला चौहान, हिमा नेगी, गीता भंडारी, मंजुलता बिष्ट, अनु बिष्ट, योगिता जोशी, किरन तिवारी और उमा अधिकारी का विशेष सहयोग रहा।

श्रीगुरुतेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ठंडी सड़क में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर केक काटकर खुशी मनाई गई। चेयरमैन परमजीत सिंह संटी, मैनेजर गुरुविंदर सिंह, प्रधानाचार्य विजय जोशी, उप प्रधानाचार्या पूनम तिवारी, उप प्रधानाचार्या इंदरजीत कौर ने बच्चों संग केक काटा। उन्होंने बच्चों को राज्य गठन के बारे में भी बताया। इसके बाद बच्चों को केक और चाकलेट बांटी गई। इस दौरान शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

बिजी वीज स्कूल, जजफार्म में केक काटकर राज्य का जन्मदिन मनाया गया। सभागार में जैसे ही टेबल पर उत्तराखंड का बर्थडे केक रखा गया तो उसे देख छोटे-छोटे बच्चे बोल पड़े, हैप्पी बर्थडे, हैप्पी बर्थडे टू उत्तराखंड। बच्चों में केक को देखकर खासा उत्साह था। स्कूल के प्रभारी अश्वनी श्रीवास्तव ने बच्चों संग केक काटा। इस दौरान आंचल श्रीवास्तव, मनोरमा तिवारी, जया कोरंगा, बबीता, आशा पांडे, यशोदा राय, महेश जोशी, केसी पंत, अकेडमिक कोआर्डिनेटर बीबी जोशी मौजूद थे।

सेंटपॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम में राज्य का जन्मदिन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। अमर उजाला की अपील पर विद्यालय ने राज्य स्थापना दिवस को वार्षिक समारोह की तरह आयोजित किया था। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक लोकगीतों के साथ ही लोकनृत्यों का प्रदर्शन किया।

कुमाऊंनी वेशभूषा में छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। केक पर पर्वतीय संस्कृति को दर्शाते हुए पहाड़ों के बीच दो बेलों की जोड़ी के साथ हल चलाता किसान और पर्वतों के बीच से बहती नदी, पक्षियों का बड़े ही सुंदर ढंग से प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने उत्तराखंड की 15वीं वर्षगांठ के बारे में भी विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक जेए रोलस्टन, जीन रोलस्टन, प्रधानाचार्य डा. जी पांडेय ने केक काटा। इस अवसर पर विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर नरेंद्र साह  के अलावा शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

डीएवी पब्लिक स्कूल, कमलुवागांजा में उत्तराखंड राज्य का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य अमित जोशी ने कक्षा पांच एवं छह के विद्यार्थियों के संग केक काटा। सर्वप्रथम शिक्षिका मुन्नी पंत ने उत्तराखंड राज्य पर कविता सुनाई। तत्पश्चात विद्यार्थियों से जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे गए।


 केक काटते समय बच्चों ने ‘ उत्तराखंड जय’ के नारे लगाए। बच्चों में राज्य का जन्मदिन मनाने को लेकर खासा उत्साह था। बाद में विद्यार्थियों को केक भी बांटा गया। केक पर राज्य की प्राकृतिक संपदा, पहाड़, पेड़ - पौधे तथा वन्यजीव बड़ी ही सुंदरता से दर्शाए गए। इस अवसर पर टीसी भंडारी, हिमानी मठपाल आदि अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed