फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand young can find jobs abroad

उत्तराखंड के युवा विदेशों में पा सकते हैं रोजगार

Mon, 15 Feb 2016 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 15 Feb 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन

राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही मार्गदर्शन करके मंजिल तक पहुंचाने की है। अमेरिका के जार्जिया विश्वविद्यालय में रिसर्च फैलो जितेंद्र पंत ने यह बात युवाओं के लिए विशेष तौर पर आयोजित सेमिनार में कही।

विज्ञापन


उन्होंने सेमिनार में व्यक्तित्व विकास एवं सकारात्मक सोच के लिए अहम टिप्स देने के साथ ही सात समुंदर पार शिक्षा एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण लेने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशों में शिक्षा के लिए अनेक फेलोशिप उपलब्ध हैं। सही जानकारी के अभाव में छात्र-छात्राएं उनका लाभ नहीं उठा पाते। उनकी कोशिश पहाड़ के युवाओं को इसकी जानकारी देने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइफ चेंजिंग सेमिनार नाम से पीएनजी कालेज में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता जितेंद्र पंत ने स्लाइड शो के जरिए विदेशों में स्थित विश्वविद्यालयों व शोध संस्थानों की जानकारी देते हुए इनमें प्रवेश प्रक्रिया के बारे में बताया।

उन्होंने स्वयं के उदाहरण से मौजूद श्रोताओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देेते हुए कहा कि रामनगर जैसे छोटे शहरों के युवा भी उचित तैयारी व जरूरी मार्गदर्शन के साथ बेहतर कॅरियर बना सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजक धीरज सिंह असवाल ने सबका आभार जताया।

इस दौरान डा. गिरीश पंत, डा. बीएम पांडे, पूरन नेगी, पुनीत उपाध्याय, ललित पांडे, प्रतीक्षा जोशी, राकेश रावत, बबीता बिष्ट, पार्थ पपनै, तुषार गुप्ता, धीरज कार्की सहित दर्जनों छात्र छात्राऐं मौजूद रहे।

अमेरिका के प्रतिष्ठित जार्जिया विश्वविद्यालय में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में शोध कर रहे जितेंद्र पंत ने छात्रवृत्ति से ही अब तक कॅरियर की सभी सीढ़ियां चढ़ी हैं। उन्हें शोध के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार द्वारा सालाना करीब चालीस लाख रुपये की फेलोशिप मिल रही है।


मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले जितेंद्र ने कक्षा आठ के बाद सारी पढ़ाई छात्रवृत्तियों की मदद से की है। फेसबुक पर गो अब्रोड बिटसिंयन्स एवं कॅरियर काउंसलिंग एंड हायर एजूकेशन नाम से वह दो सपोर्ट ग्रुप भी चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed