फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand will break BJP's pride: Sapra

भाजपा का घमंड तोड़ेगा उत्तराखंड: सापरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand will break BJP's pride: Sapra
स्वराज आश्रम में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणजीत सापरा। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणजीत सिंह सापरा ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से जिस तेजी से महंगाई बढ़ी है उसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश में सबसे अधिक बेरोजगारी उत्तराखंड में है। प्रदेश में भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदल दिए। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड की जनता भाजपा का घमंड तोड़ेगी।
विज्ञापन

स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में सापरा ने कहा कि 2014 में पेट्रोल 72 रुपये था तो विपक्ष के साथ कदमताल करते हुए बॉलीवुड के कुछ नामचीन सितारे भी कांग्रेस सरकार पर हमलावर हुए थे। आज पेट्रोल एक सौ रुपये पार हुआ तो यह सितारे भी चुप्पी साध गए हैं। महंगाई से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। चरणजीत सापरा ने उत्तराखंड में चुनाव को लेकर दो गीतों और महंगाई को लेकर महा महंगाई, भाजपा लाई बुकलेट भी जारी की। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, दीप पाठक, हेमंत बगड़वाल, नरेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed