{"_id":"6583e18c77cfbb6080068444","slug":"uttarakhand-weather-news-due-to-lack-of-rain-dry-cold-is-haunting-from-the-plains-in-nainital-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: मैदानी इलाकों में सताएगी सूखी ठंड, पहाड़ में बारिश के आसार, पाला गिरने से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: मैदानी इलाकों में सताएगी सूखी ठंड, पहाड़ में बारिश के आसार, पाला गिरने से परेशान लोग
Thu, 21 Dec 2023 12:27 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:27 PM IST
सार
उत्तराखंड में बारिश न होने की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 22 और 23 दिसंबर को हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिसंबर के महीने में भी बारिश नहीं होने से कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक सूखी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 22 और 23 दिसंबर को हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में अभी तक कुमाऊं में कुछ-कुछ जगह ही बारिश हुई है। इससे दिन और रात के तापमान में भी काफी अंतर हो रहा है जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 22 और 23 दिसंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।