{"_id":"67f35a8539b83f5df20990c1","slug":"uttarakhand-weather-health-condition-is-deteriorating-due-to-change-in-weather-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: मौसम के नरम-गरम तेवरों से बिगड़ रहा सेहत का मिजाज, वायरल समेत अन्य बीमारी के मरीज पहुंच रहे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: मौसम के नरम-गरम तेवरों से बिगड़ रहा सेहत का मिजाज, वायरल समेत अन्य बीमारी के मरीज पहुंच रहे अस्पताल
Mon, 07 Apr 2025 10:24 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 07 Apr 2025 10:24 AM IST
सार
मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल, एलर्जी के मामले बढ़ गए हैं। हल्द्वानी शहर के मौसम का बदलता मिजाज लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। शहर का अधिकतम पारा जहां 35 के करीब जा रहा है वहीं न्यूनतम तापमान 15 के आसपास रहने से रात में ठंड बनी हुई है।
विज्ञापन
बढ़ता तापमान चिंताजनक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इस मौसम में दिन में गर्मी और रात में ठंड से बचने की जरूरत है। मौसम में इस उतार-चढ़ाव के कारण वायरल, एलर्जी के मामले बढ़ गए हैं।शहर के मौसम का बदलता मिजाज लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। शहर का अधिकतम पारा जहां 35 के करीब जा रहा है वहीं न्यूनतम तापमान 15 के आसपास रहने से रात में ठंड बनी हुई है।
विज्ञापन
इससे सरकारी और निजी अस्पतालों में इन दिनों डायरिया, फूड इंफेक्शन, वायरल, एलर्जी और सांस की बीमारी के मरीज पहुंच रहे हैं। एसटीएच में इन दिनों 25 से 30 मरीज सांस की तकलीफ के पहुंच रहे हैं। खुजली, नाक में एलर्जी, त्वचा में रुखापन आदि के 40 से 50 मरीज रोजाना आ रहे हैं। बेस अस्पताल में भी डायरिया के तीन से चार केस आ रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. नीलांबर भट्ट के अनुसार दिन में गर्मी और रात में तापमान में गिरावट के बीच स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मौसम में फूड इंफेक्शन का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। बच्चों और बुजुर्गों में सांस संबंधी तकलीफ ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
इन बातों का ध्यान रखें
तेज धूप में बाहर न निकलें।
रात को ठंडे पदार्थों का सेवन न करें।
बाहर का भोजन या फास्ट फूड को सेवन न करें।
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीए।