फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Transport Corporation increases buses for Delhi on Holi

Uttarakhand: चढ़ने लगा होली का रंग, ट्रेन और बसों में सीट को लेकर मारामारी; परिवहन निगम को मिला कमाई का लक्ष्य

Sat, 23 Mar 2024 08:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 23 Mar 2024 08:28 AM IST
सार

होली में अब तीन दिन ही शेष बचे हैं। त्योहार में दिल्ली से हल्द्वानी आने के लिए लोगों ने पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक करा ली हैं। शुक्रवार रात की ऑनलाइन बसों में सीटें फुल हो गई हैं। इसे देखते हुए हल्द्वानी से अब अतिरिक्त बसें दिल्ली रूट पर भेजी गई हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Transport Corporation increases buses for Delhi on Holi
उत्तराखंड परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के लिए दिल्ली से लोगों का घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसे देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने शुक्रवार से दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी है। वहीं ऑनलाइन बसों में भी वॉल्वो और एसी बसों में सीट फुल होने के बाद अब साधारण बसों में टिकटों की बुकिंग होने लगी है। 

विज्ञापन


होली के त्योहार में अब तीन दिन ही शेष बचे हैं। त्योहार में दिल्ली से हल्द्वानी आने के लिए लोगों ने पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक करा ली हैं। शुक्रवार रात की ऑनलाइन बसों में सीटें फुल हो गई हैं। अब साधारण बसों में टिकट बुक होने लगी है। दरअसल, 25 मार्च को सोमवार के दिन दिल्ली में होली की छुट्टी है। वहीं दिल्ली में शनिवार और रविवार को अधिकतर कार्यालयों में छुट्टी रहती है। इसलिए घर आने के लिए लोग शुक्रवार की शाम को ही निकल रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार रात करीब 10 ऑनलाइन बसों में सीट फुल हो चुकी है। इसे देखते हुए हल्द्वानी से अब अतिरिक्त साधारण बसें दिल्ली रूट पर भेजी गई हैं। शुक्रवार को करीब 25 बसें बढ़ाई गई हैं, जबकि शनिवार को बसों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दिल्ली के लिए शुक्रवार से बसें बढ़ाकर भेजनी शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Election 2024: कुमाऊं के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर एक नजर, 8202 फीट की ऊंचाई पर है बौना; जानिए पूरी डिटेल्स

विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार को हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की करीब 25 अतिरिक्त बसें दिल्ली को भेजी गई हैं। बताया कि होली में निगम को अच्छी कमाई की उम्मीद है। शनिवार और रविवार को दिल्ली में छुट्टी है, इसलिए शुक्रवार की सुबह दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें भेजी हैं, ताकि रात के समय यात्रियों को परेशानी न हो। बताया कि शुक्रवार को रिस्पांस अच्छा मिलने पर शनिवार को भी अतिरिक्त बसें दिल्ली रूट पर लगाई जाएंगी।

 

रेलवे ने शताब्दी एक्सप्रेस में बढ़ाया एक कोच
होली का पर्व आते ही यात्रियों की भीड़ से ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऐसे में ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन ने काठगोदाम से पुरानी दिल्ली तक चलने वाली शताब्दी एक्स्प्रेस में एक कोच बढ़ाया है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने एक एसी चेयरकार के कोच को जोड़ा है।   

शनिवार और रविवार दो दिन के लिए इस कोच को बढ़ाया गया है। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस 23 मार्च को सुबह दिल्ली से काठगोदाम आएगी, जिसमें एक कोच वहीं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 मार्च तक ट्रेन में 15 कोच होंगे। इसके बाद सामान्य दिनों की तरह व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि इस कोच के जुड़ने से ट्रेन में 78 सीट और बढ़ जाएगी। 
 

ब्ला-ब्ला ऐप से भी आपका सफर होगा आसान 
यदि होली काफी प्रयास के बाद भी ट्रेन, बस और फ्लाइट की टिकट नहीं मिल रही हैं, तो ब्ला-ब्ला (Bla Bla) कार ऐप का उपयोग करके सस्ते में सफर तय किया जा सकता है। बस आपको करना ये हैं कि गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड करना है। इसके बाद जहां से आपको जहां तक की यात्रा करनी है तो उसका ब्योरा भरना है। ऐसा करने पर आपको सामने कई गड़ियों के विकल्प, समय और चालक का मोबाइल नंबर दिखने लगता है। इस नंबर पर बात करके और आप यात्रा कर सकते हैं। चालक से बातचीत के बाद संतुष्ट होने पर आप सीट बुक कर सकते हैं। 

बाघ एक्सप्रेस एक घंटा देरी से काठगोदाम स्टेशन पहुंची
हल्द्वानी। काठगोदाम से हावड़ा तक जाने वाली बाघ एक्सप्रेस शुक्रवार को एक घंटा देरी से पहुंची। आम तौर पर बाद्य एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से चल कर 9:15 बजे काठगोदाम पहुंचती है। एक घंटा देरी होने के कारण ट्रेन करीब 10:15 बजे काठगोदाम स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक डीएस बोरा ने बताया कि ट्रेन पहले से ही देरी से चल रही थी। काठगोदाम स्टेशन से बाघ एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय पर रवाना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed