Election 2024: कुमाऊं के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर एक नजर, 8202 फीट की ऊंचाई पर है बौना; जानिए पूरी डिटेल्स
Election 2024: कुमाऊं मंडल में भी दो मतदान केंद्र ऐसे हैं, जो दस किलोमीटर से अधिक दूर है, जबकि दो केंद्र पांच किमी से अधिक पैदल दूरी पर हैं। खबर में पढ़िए जिलों की डिटेल्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों में सड़कों का जाल बिछ रहा है, गांव-गांव तक लोगों को मूलभूत सुविधाए देने की कोशिश की जा रही है। मगर कुमाऊं में पांच मतदान केंद्र ऐसे भी हैं, जहां जाने के लिए मतदानकर्मियों को पैदल दूरी नापनी पड़ेगी। कुमाऊं में सबसे अधिक पैदल पूरी के मामले में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के एक-एक केंद्र हैं। जहां 18 किलोमीटर तक टीम को पैदल जाना होगा।
उत्तराखंड में आठ मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां जाने के लिए मतदान कर्मियों को दो दिन पहले ही सफर शुरू करना होगा। कुमाऊं मंडल में भी दो मतदान केंद्र ऐसे हैं, जो दस किलोमीटर से अधिक दूर है, जबकि दो केंद्र पांच किमी से अधिक पैदल दूरी पर हैं। वहीं प्रदेश की बात करें तो चमोली के बद्रीनाथ विधानसभा के डुमक मतदान केंद्र के लिए 20 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। वहीं दूसरे नंबर पर पिथौरागढ़ के धारचूला विधानसभा का कनार मतदान केंद्र है, जहां जाने के लिए 18 किमी की पैदल दूरी नापनी होगी, जबकि चंपावत विधानसभा में कोटकेंद्री केंद्र के लिए 17 किमी पैदल चलना पड़ेगा।लोकसभा चुनाव के लिए कुमाऊं में बनाए गए मतदान केंद्र ऐसे भी हैं जो आठ हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित हैं। धारचूला में बोना मतदान केंद्र समुद्र तल से 8202 फीट की ऊंचाई पर है, तो सबसे कम ऊंचाई वाला मतदान केंद्र लोहाघाट का पुलहिंडोला है, जो 1750 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
सबसे अधिक पैदल दूरी वाले मतदान केंद्र
जिला विधानसभा मतदान स्थल दूरी पैदल किमी
पिथौरागढ़ धारचूला कनार 18बागेश्वर बागेश्वर दाबू 5
अल्मोड़ा अल्मोड़ा बबुरियानयाल 8चंपावत चंपावत कोटकेन्द्री 17
सबसे अधिक ऊंचाई वाले मतदान केंद्र-फीट में
जिला विधानसभा मतदान स्थल ऊंचाई
पिथौरागढ़ धारचूला बौना 8202बागेश्वर कपकोट कीमू 7840
नैनीताल भीमताल मुक्तेश्वर 7500नैनीताल नैनीताल ताड़ीखेत 7500
अल्मोड़ा सोमेश्वर डोनी 7000अल्मोड़ा अल्मोड़ा स्याही देवी गूंठ 7000
चंपावत लोहाघाट पुलहिंडोला 1750