{"_id":"665078d4d4fd350589014181","slug":"uttarakhand-top-news-kumaon-new-2024-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP NEWS: नैनीताल में काल बना शुक्रवार...कहीं किसानों के साथ हुआ धोखा, पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
TOP NEWS: नैनीताल में काल बना शुक्रवार...कहीं किसानों के साथ हुआ धोखा, पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें
Fri, 24 May 2024 04:54 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 24 May 2024 04:54 PM IST
सार
नैनीताल से हलद्वानी की ओर जा रही कार दो गांव से पहले अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। वहीं, नैनीताल से हाईकोर्ट को स्थानांतरित करने संबंधी आठ मई के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे आ गया है।
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1- अल्मोड़ा के हवालबाग के चौसली में बारिश ने जमकर आफत मचाई। यहां 20 से अधिक घर मलबे से पटे हैं और रास्ते पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। दूसरे दिन प्रशासन की टीम ने गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
2- नैनीताल से हलद्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी कार दो गांव से पहले अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को खाई से निकालकर हल्द्वानी भेजा गया है।
Nainital Accident: 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, पांच बच्चे समेत 12 लोग घायल; मची चीख-पुकार
Nainital Accident: 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, पांच बच्चे समेत 12 लोग घायल; मची चीख-पुकार
3- नैनीताल से हाईकोर्ट को स्थानांतरित करने संबंधी आठ मई के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे आ गया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की याचिका पर जस्टिस नरसिम्हन और जस्टिस करोल की पीठ ने यह आदेश दिया।
Uttarakhand: नैनीताल से हाईकोर्ट स्थानांतरित संबंधी आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे, जानें नया अपडेट
Uttarakhand: नैनीताल से हाईकोर्ट स्थानांतरित संबंधी आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे, जानें नया अपडेट
4- रुद्रपुर में लकड़ी कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई 24 घंटे के बाद भी जारी है। आयकर विभाग की टीम चारों जगहों पर जमी है। इस दौरान आयकर विभाग के छापेमारी के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतरे है। व्यापारियों ने विरोध में एक बजे तक बाजार बंद का आह्वान किया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल के साथ ही कांग्रेस और भाजपा के नेता भी बंद के आह्वान में शामिल हैं।
Income Tax Raid: 24 घंटे से आयकर विभाग की कार्रवाई जारी, विरोध में व्यापारी; कांग्रेस-भाजपा के नेता भी शामिल
Income Tax Raid: 24 घंटे से आयकर विभाग की कार्रवाई जारी, विरोध में व्यापारी; कांग्रेस-भाजपा के नेता भी शामिल
5- सितारगंज के दो किसानों को सरकारी योजना के तहत ट्रैक्टर खरीद में 75 फीसदी अनुदान का झांसा देकर लाखाें रुपयों की ठगी की गई। 11 साल पहले हुई ठगी के मामले का शिकायती पत्र मिलने पर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया।
किसानों के साथ धोखा: ट्रैक्टर खरीद पर सरकारी छूट का झांसा देकर हड़पे चार लाख, 11 साल पहले हुई ठगी; जानें मामला
किसानों के साथ धोखा: ट्रैक्टर खरीद पर सरकारी छूट का झांसा देकर हड़पे चार लाख, 11 साल पहले हुई ठगी; जानें मामला