फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress raises questions over Vice-Chancellor wearing an ABVP scarf

Nainital News: कुलपति के एबीवीपी का गमछा पहनने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Wed, 28 Oct 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 28 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Congress raises questions over Vice-Chancellor wearing an ABVP scarf
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. प्रवीण बिष्ट के सार्वजनिक कार्यक्रम में एबीवीपी का गमछा पहनने की तस्वीर सामने आने के बाद कांग्रेस ने विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री निर्मल रावत ने कहा कि कुलपति का पद निष्पक्षता और समानता का प्रतीक है। ऐसे में किसी छात्र संगठन के प्रतीक के साथ उनकी मौजूदगी से विश्वविद्यालय की निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय में एबीवीपी, एनएसयूआई और अन्य छात्र संगठनों से जुड़े विद्यार्थियों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों की अकादमिक पहचान को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि कुलपति इस मामले में स्पष्टीकरण दें और विश्वविद्यालय की स्वायत्तता व निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि विश्वविद्यालयों को राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने का प्रयास हुआ तो कांग्रेस सड़क से लेकर परिसर तक विरोध करेगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोई राजनीतिक संगठन नहीं है। वह एक छात्रों का संगठन है। ऐसे कार्यक्रम में छात्र, शिक्षक, वैज्ञानिक सभी मौजूद होते हैं। ऐसे में इसे राजनीतिक रंग देना गलत है। - प्रो. प्रवीण बिष्ट, प्रभारी कुलपति, एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed