फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   12 people injured when car falls into ditch in nainital

Nainital Accident: 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, पांच बच्चे समेत 12 लोग घायल; मची चीख-पुकार

Fri, 24 May 2024 04:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 24 May 2024 04:02 PM IST
सार

नैनीताल से हलद्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी कार दो गांव से पहले अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को खाई से निकालकर हल्द्वानी भेजा गया है।

विज्ञापन
12 people injured when car falls into ditch in nainital
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योलीकोट-नैनीताल-हलद्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में नैनीताल से हलद्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी कार महेंद्र एसयूवी (UP 42AU 4444) दो गांव से पहले अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार में सवार बच्चों, महिलाओं सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अयोध्या के निवासी हैं जिन्हें स्थानीय पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से खाई से निकालकर उपचार के लिए हलद्वानी भेज दिया गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- किसानों के साथ धोखा: ट्रैक्टर खरीद पर सरकारी छूट का झांसा देकर हड़पे चार लाख, 11 साल पहले हुई ठगी; जानें मामला
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार में कुल 12 लोग सवार थे। जिनमें पांच बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना डेढ़ बजे के तकरीबन की है, उक्त कार में सवार लोग नैनीताल से घूमकर वापस हल्द्वानी की ओर वापस जा रहे थे कि दो गांव से पहले अचानक कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस कर्मियों, चौकी इंचार्ज अवनीश मौर्या ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों के नाम
राजेन्द्र जायसवाल
निधि जायसवाल, 
विशाल जायसवाल,
कमला जायसवाल,
गीता जायसवाल,
रीता, आयुष, गुलाब, साधना, संस्कार, आराध्या और स्मृति सभी निवासी सुल्तानपुर अयोध्या के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed