{"_id":"68cf16fecae0ba2f8300a7d8","slug":"uttarakhand-subordinate-services-selection-commission-exam-will-be-held-today-at-57-centres-haldwani-news-c-8-1-hld1044-639961-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आज 57 केंद्रों पर होगी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आज 57 केंद्रों पर होगी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा रविवार को जिले भर के केंद्रों पर होगी। इसकी तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने शनिवार को नगर निगम सभागार में परीक्षा से जुड़े मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने नकल विहीन परीक्षा संपादित कराने के साथ किसी भी इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस के उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगने सहित अन्य जानकारी दी।
एडीएम शैलेंद्र ने कहा कि जनपद में 57 केंद्रों पर रविवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। इसके लिए रामनगर में आठ, कालाढूंगी में तीन, हल्द्वानी में 46 केंद्र बनाए गए हैं। सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक गंभीरता से दायित्वों का निर्वहन करें। केंद्र पर मोबाइल, कैलकुलेटर, घड़ी, ब्लूटूथ सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थियों को वैध प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और दो रंगीन फोटो साथ लानी होंगी। बैठक में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।