फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand State Cooperative Bank Almora will become the first digital bank of the state

Nainital News: प्रदेश का पहला डिजिटल बैंक बनेगा उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक अल्मोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand State Cooperative Bank Almora will become the first digital bank of the state
हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज में समिक्षा बैठक लेते स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत। संवाद
हल्द्वानी। सभी समितियों में सीएससी सेंटर के साथ जन औषधि केंद्र भी खोले जाएंगे। कुमाऊं के छह जनपदों में कोऑपरेटिव विलेज बनाए जाएंगे। इनमें आम लोगों को भी सभी सुविधाएं मिलेंगी। ये बातें समीक्षा बैठक के दौरान सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक अल्मोड़ा प्रदेश का पहला डिजिटल बैंक बनेगा। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में बैंकों की शाखाएं खोलने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक सभागार में कुमाऊं क्षेत्र के सभी सहकारी बैंकों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना, एनसीडीसी (राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम), एनपीए (नॉन पर्फोर्मिंग एसेट) और पैक्स कंप्यूटराइजेशन की समीक्षा की।
विज्ञापन

राज्य सहकारी बैंक का एनपीए पांच प्रतिशत से कम होने पर मंत्री धन सिंह रावत ने संतोष जताया। कहा कि प्रदेश में 7.5 लाख किसानों को बिना ब्याज का ऋण दिया गया है। इससे किसानों की आय और उत्पादन में वृद्धि होगी। लोकल फॉर वोकल मार्केटिंग के लिए जल्द ही प्रत्येक ब्लॉक में एक एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) बना रहे हैं। इससे किसानों को देश दुनिया में बाजार मिलेगा। अच्छा काम करने वाले किसानों को देश-विदेश में निशुल्क प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। मार्च में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना की हर जिलों में लॉचिंग की जा रही है। इससे पहाड़ में डेयरी सेक्टर से जुड़ी महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर 30 योजना जल्द होगी लॉंच
हल्द्वानी। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि गरीब किसानों के बच्चे जो पीएचडी करना चाहते हैं या आईएएस और एमबीबीएस की कोचिंग करना चाहते हैं, उनके लिए सुपर 30 योजना लॉंच करने जा रहे हैं। इससे किसानों के बच्चों को निशुल्क कोचिंग कराई जा सकेगी। संवाद

एक लाभार्थी खरीद सकेगा 10 मोटर साइकिल
हल्द्वानी। मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री मोटरसाइकिल योजना के तहत लाभार्थी अब 10 मोटरसाइकिल खरीद सकता है। इससे वह पर्यटन कारोबार के जरिए अपनी आय बढ़ा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed