फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   uttarakhand people dance in my motherland

उत्तराखंडा मेरी मातृभूमि में झूमें लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand people dance in my motherland
भीमताल हरेला मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। हरेला महोत्सव में दूसरे दिन रविवार को कुमाऊंनी गीतों की धूम मची। लोक गायक करिश्मा शाह और रुहान भारद्वाज ने ‘अब लगलु मंडान, तारा लागुरे..,’ गीत पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट और धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी ने किया।
विज्ञापन

महोत्सव के तहत रविवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रीन माउंट स्कूल, सरस्वती पब्लिक स्कूल भीमताल के बच्चों ने ‘हिट माधुली म्यार पहाड़ा, जी रैया, जागी रैया, यो दिन यो मास भेटनें रैया, माता भगवती तू दैंण है जाए’ आदि कई कुमाऊंनी गीतों की सुंदर प्रस्तुति की। भीमताल के स्थानीय लोक गायक रोहित, संजू और हर्षित ने ‘उत्तराखंड मेरी मातृभूमि’ की प्रस्तुति पर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में जादूगर ने एक से बढ़कर एक जादुई कारनामों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

रविवार को मेले में नगर और ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण महोत्सव में पहुंचे। मेला परिसर पर लगी दुकानों में भीलोग खरीदारी करते देखे गए। भीमताल प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि पूर्वजों के समय से चला आ रहा हरेला मेला वर्तमान में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस मेले को राज्य स्तरीय मेला बनाने के लिए सरकार से वार्ता की जाएगी। धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी ने कहा कि हरेला मेला हरियाली का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इस मेले को और आगे लाने के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करना होगा। संचालन हेमंत बिष्ट, सभासद रामपाल सिंह गंगोला, पूरन जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
महोत्सव के दौरान ईओ गणेश सिंह सुयाल, सभासद सुनीता पांडे, आशा उप्रेती, धर्मानंद जोशी, नीरज रैकुनी, भुवन पडियार, भानु लोशाली, दीपक आर्य, ललित मेहरा, जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, राधा कुल्याल, कमल जोशी, गोपाल दत्त पलड़िया, गोपाल कृष्ण भट्ट, लीलावती पलड़िया, हेमा आर्या, जया बोहरा, पवन साह, प्रेम कुल्याल, जीवंती आर्या आदि मौजूद रहे।

झूला झूले, जलेबी का लिया स्वाद
हरेला महोत्सव स्थल पर लगी दुकानों. स्टॉलों पर लोग खरीदारी करते दिखे। छोटे बच्चों के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी जलेबी का स्वाद लेने के साथ ही झूला झूलते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed