फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand overtakes Himachal in investing in mutual funds

Nainital News: म्यूचुअल फंड में निवेश करने में हिमाचल से आगे निकला उत्तराखंड

Sat, 31 May 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 31 May 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand overtakes Himachal in investing in mutual funds
हल्द्वानी। शेयर बाजार में उथल-पुथल के बीच म्यूचुअल फंड के प्रति लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड के लोग भी इस निवेश में पीछे नहीं हैं। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2025 तक पहाड़ के लोग इसमें 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुके हैं। यह हमारे पड़ोसी पहाड़ी राज्य हिमाचल से भी ज्यादा है। यही नहीं देशभर में मार्च 2025 तक पंजीकृत 15.29 करोड़ डीमैट खातों में उत्तराखंड के लगभग 1.12 लाख खातों का योगदान रहा।
विज्ञापन

उत्तराखंड के लोगों में तेजी से पैसा कमाने की चाहत बढ़ रही है। निवेश में पारदर्शिता और सरलता के चलते लोगों का रुझान म्यूचुअल फंड की ओर बढ़ रहा है। विशेषज्ञ के मुताबिक म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश मुख्य रूप से बड़े शहरों और वित्तीय केंद्रों तक सीमित था, जो अब छोटे राज्यों की तरफ बढ़ने लगा है। उत्तराखंड का म्यूचुअल फंड निवेश 31,400 करोड़ है जो कि हिमाचल प्रदेश के 17,500 करोड़ से काफी अधिक है। हालांकि अभी भी महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों की तुलना में उत्तराखंड पीछे है। विशेषज्ञों के अनुसार महाराष्ट्र निवेश के मामले में अग्रणी है और वहां 28.38 लाख करोड़ रुपये का म्यूचुअल फंड निवेश है। देशभर में म्यूचल फंड निवेश की कुल संपत्ति 70 लाख करोड़ है। संवाद
विज्ञापन


वित्तीय जागरूकता बढ़ रही
प्रदेश के लोग अब वित्तीय रूप से काफी जागरूक हो चुके हैं। लोग अपनी उम्र के हिसाब से लक्ष्य बनाकर पैसा इनवेस्ट कर रहे हैं। मनी मैटर्स जैसी उत्तराखंड की म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन फर्म और अन्य समर्पित एडवाइजर्स के माध्यम से लोग म्यूचुअल फंड के बारे में जानकारी लेते हैं। इसके बाद निवेश भी कर रहे हैं। अकेले हल्द्वानी में एक हजार से अधिक नए निवेशक रजिस्टर्ड हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
वर्जन
एसोसिएशन ऑफ म्यूचल फंड इन इंडिया (एएमएफआई) के ताजा आंकड़ों के अनुसार हल्द्वानी, देहरादून और हरिद्वार जैसे शहरों में निवेश में 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। साथ ही उत्तराखंड का म्यूचुअल फंड निवेश हिमाचल से आगे निकला है। उत्तराखंड में निवेश बढ़ाने के लिए वित्तीय शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और स्थानीय निवेशकों को लक्षित योजनाएं अपनाने की आवश्यकता है। सरकार और वित्तीय संस्थानों की ओर से निवेश के नए अवसर और स्थानीय वित्तीय सलाहकारों को प्रोत्साहित करना इस वृद्धि को और मजबूत कर सकता है। - पंकज गुप्ता, म्यूचुअल फंड विशेषज्ञ और डिस्ट्रीब्यूटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed