{"_id":"65b3b79ca50b8b39d101cfe4","slug":"republic-day-2024-social-welfare-department-celebrated-republic-day-with-pomp-in-haldwani-2024-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: समाज कल्याण ने कुछ इस अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, निदेशक भटगांई ने ई-ऑफिस को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: समाज कल्याण ने कुछ इस अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, निदेशक भटगांई ने ई-ऑफिस को लेकर कही बड़ी बात
Fri, 26 Jan 2024 07:23 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 26 Jan 2024 07:23 PM IST
सार
समाज कल्याण विभाग के निदेशालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर निदेशक आशीष भटगांई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। निदेशालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाज कल्याण विभाग के निदेशालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर निदेशक आशीष भटगांई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। निदेशालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा विभाग जनता से जुड़ा हुआ है। हम सभी का दायित्व है कि विभाग की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचे। कहा कि ई-ऑफिस लागू करके विभाग में और पारदर्शिता लाई गई है।
निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में देवभूमि एकेडमी से पहुंचे छात्रों ने देवभूमि मेरी मातृभूमि, लहरा दो तिरंगा गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नवनियुक्त सहायक लेखाकार और कनिष्ठ सहायक विकास यादव, पूजा सामंत, उमा पुनेठा, पंकज नैल्वाल, मुकेश चंद्र उनियाल ने ए मेरे प्यारे वतन गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद निदेशालय कर्मियों के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं रस्साकशी, बोरा दौड़, नींबू चम्मच दौड़, टेबल टेनिस इत्यादी प्रतियोगिताएं हुई।
ये पढ़ें- Republic Day 2024: उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस की धूम, देशभक्ति में डूबी देवभूमि; तस्वीरों में देखें खास झलक

Republic Day 2024
- फोटो : अमर उजाला
निदेशक ने देवभूमि एकेडमी की छात्राओं एवं प्रतियोगिताओं में विजेता कार्मिकों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में वाहन चालक मनोहर सिंह जीना को उनके दायित्वों का निष्ठापूर्वक संपादन किए जाने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपनिदेशक वासुदेव आर्य, पीएस बृजवाल, अर्थ एवं संख्या अधिकारी आनंद सिंह जंगपांगी, सहायक निदेशक हेमलता पांडेय आदि मौजूद रहे।