फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Whose gun shot killed five people on Haldwani Violence

Haldwani Violence: ...किसकी बंदूक की गोली से मरे पांच लोग, होगी फारेंसिक जांच; जानें क्या बोले एसएसपी?

Sun, 11 Feb 2024 06:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 11 Feb 2024 06:51 AM IST
सार

8 फरवरी बनभूलपुरा में अवैध मदरसा और धर्मस्थल हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर हमला हुआ। इस दौरान पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। स्थानीय लोग पुलिस की गोली से मौत होने का आरोप लगा रहे हैं। अब पुलिस इसकी जांच कराएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Whose gun shot killed five people on Haldwani Violence
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए उपद्रव में पांच लोगों की गोली लगने से मौत की पुष्टि हो गई है। स्थानीय लोग पुलिस की गोली से मौत होने का आरोप लगा रहे हैं। अब पुलिस इसकी जांच कराएगी कि किस बंदक से मृतकों पर गोलियां चली हैं। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि गोलियों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। जांच के बाद पता चलेगा कि गोली किस बंदूक से चली है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की बाइक जली, कहां करें शिकायत
बनभूलपुरा के सामने कई पुलिसकर्मियों ने अपने दोपहिया वाहन खड़े किए थे। हिंसा में ये वाहन जल गए। अब तक किसी भी पुलिसकर्मी से उच्चाधिकारियों ने यह नहीं पूछा है कि उनका क्या नुकसान हुआ है। एक पुलिस कर्मी ने बताया कि उनकी बाइक थाने में आग लगने के कारण जल गई। हमसे अब तक इसकी सूची नहीं मांगी गई है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Violence: भैया परिवार पालना है... इसलिए लगा लिया ठेला, लेकिन अभी भी लग रहा है डर; दुकानदार की आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड का मिलान हुआ शुरू
हल्द्वानी में सबसे अधिक मुकदमे हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज होते हैं। कोतवाली क्षेत्र में मुकदमे दर्ज होने के मामले में दूसरे नंबर में बनभूलपुरा थाना आता है। बनभूलपुरा थाने में आगजनी से कई आपराधिक रिकॉर्ड जल गए हैं। अब पुलिस रिकॉर्ड का मिलान कर रही है। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने रिकॉर्ड जले हुए हैं।

लोक निर्माण विभाग बनभूलपुरा थाने को रिस्टोर कर रहा है। साथ ही जले हुए रिकॉर्ड और बचे हुए अभिलेख पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। बनभूलपुरा थाना पुलिस रिकॉर्ड का मिलान कर रही है। ऑफलाइन रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। साथ ही कंप्यूटर की हार्डडिस्क भी आग लगने से डैमेज हुई है। इसे आईटी एक्सपर्ट रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक पता नहीं चल पाया है कि कितने क्रिमनल का रिकॉर्ड बचा हुआ है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। इसमें समय लगेगा।

बता दें कि, उपद्रवियों ने 70 से अधिक वाहनों ने आग के हवाले कर दिया। इसमें तीन जेसीबी शामिल हैं, जिनमें दो जेबीसी निगम ने किराए पर मंगाई थी, जबकि एक जेसीबी निगम की है।वहीं, इस दौरान 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंक दिया। 

350 राउंड से अधिक हुई फायरिंग
मलिक के बगीचे के चारों ओर से पथराव में फंसने के बाद किसी तरह पुलिस फोर्स यहां से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंच सकी। मगर यहां भी बनभूलपुरा थाने को आग के हवाले कर दिया गया था। आग बुझाने पहुंचे दमकल वाहन को भी उपद्रवियों ने आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को तितर बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की। इस दौरान एके 47, एसएलआर और पिस्टल से पुलिस ने करीब सैकड़ों राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद भी पथराव होने पर पैरों में गोली मारी जाने लगी। जानकारी के अनुसार उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस टीम ने 350 राउंड से अधिक बार फायरिंग की। जिसके बाद लोग मौके से इधर उधर होने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed