फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Violence: shopkeeper aap beeti on Haldwani Violence

Haldwani Violence: भैया परिवार पालना है... इसलिए लगा लिया ठेला, लेकिन अभी भी लग रहा है डर; दुकानदार की आपबीती

Sat, 10 Feb 2024 07:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 10 Feb 2024 07:10 PM IST
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए बवाल के बाद सुरक्षा के दृष्टिगत शहर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। इससे लोगों का आमजीवन काफी प्रभावित रहा। इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण कर्फ्यू मुक्त इलाकों में भी दुकान खोलने को लेकर लोगों में असमंजस बना रहा।

विज्ञापन
Haldwani Violence: shopkeeper aap beeti on Haldwani Violence
हल्द्वानी हिंसा पर दुकानदार की आपबीती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भैया जी बाजार की तरफ से आ रहे हैं क्या, वहां क्या हाल है, दुकान खोलने नहीं दे रहे हैं, लेकिन परिवार पालना है इसलिए ठेला निकालकर लाए हैं, लेकिन डर लग रहा है कहीं पुलिस वाले न भगा दें। शुक्रवार की दोपहर कालाढूंगी रोड पर सड़क किनारे फास्टफूड की ठेली लगा रहे दुकानदार ने यह सवाल पूछा। बताया कि कमाने का जरिया ही यही है, इसलिए मजबूरी में दुकान खोल रहे हैं।

विज्ञापन

एक दिन के कर्फ्यू के बाद प्रशासन ने भले ही शहर के आधे हिस्से को इससे मुक्त कर दिया हो, लेकिन इसके बावजूद शनिवार को बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण न तो इसकी जानकारी लोगों को मिल सकी और न ही सभी पुलिसकर्मियों को। इस कारण कर्फ्यू मुक्त इलाकों में भी दुकान खोलने को लेकर लोगों में असमंजस बना रहा। दोपहर करीब 1.35 बजे कालाढूंगी रोड पर बद्रीश कालोनी तिराहे के करीब बंद टिक्की की ठेली लगाने वाले बिट्टू गुप्ता ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की शाम को रोज की तरह काम कर रहे थे और दुकान पर ग्राहक खड़े थे।

विज्ञापन

 

ये पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा: धक्का लगने से मैं नीचे गिरी...ऊपर से चढ़कर भागे लोग, महिला एसआई ने सुनाई आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

तभी शाम 5 बजे अचानक से लोग कालाढूंगी तिराहे से भागते हुए आने लगे और ऑटो रिक्शा भी तेजी से जाने लगे। जैसे ही बनभूलपुरा में बवाल की सूचना मिली तो वह भी अपना ठेला लेकर वहां से चले गए। आसपास के अन्य ठेले वाले भी तुरंत चले गए। बताया कि करीब दो से ढाई हजार का नुकसान उस दिन हुआ था। एक दिन दुकान बंद रही, लेकिन आज किसी तरह से दुकान लगाने की हिम्मत की है। लेकिन अभी भी डर लग रहा है कि कहीं पुलिस वाले आकर न भगा दें।

कर्फ्यू हटा, लेकिन फिर भी दुकान करवा रहे बंद
कालाढूंगी रोड पर दोपहर में एक गजक की दुकान खुली थी। लेकिन कालाढूंगी तिराहे पर मौजूद कुछ पुलिस वाले वहां पहुंचे और दुकान बंद करने के लिए बोल गए। इस पर दुकानदार अपनी दुकान बंद करने लगा। मगर जब कर्फ्यू पर असमंजस खत्म हुआ तब दुकान खुली।

शाम को खुली सब्जी, फल की दुकानें
कालाढूंगी रोड पर शाम को सब्जी की ठेलियां खुलने लगी थी। वहीं चित्रशिला के करीब भी सब्जी की दुकानें शाम को खुलने लगी थी। इनके साथ ही कुछ अन्य दुकानें भी कुछ-कुछ जगह पर खुल गई थी। मगर सभी जगह लोग ग्राहकों का ही इंतजार करते नजर आए। वहीं देवलचौड़ चौराहे के करीब सुबह से ही दुकानें खुली हुई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed