फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Umesh murdered to grab uncle land in haldwani

उमेश हत्याकांड: दूर के रिश्तेदार की जमीन हथियाने के लिए किया कत्ल, भाई दिनेश अकेले कब्जा चाहता था; जानें मामला

Wed, 09 Oct 2024 10:19 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 09 Oct 2024 10:19 AM IST
सार

सोमवार रात अधिवक्ता उमेश नैनवाल की गोली मारकर हत्या की गई थी, वह न तो उनकी है और न ही आरोपी तहेरे भाई दिनेश की। यह जमीन उमेश और दिनेश के दूर के चाचा की थी। चाचा का अब कोई वारिस न होने के कारण ही दोनों के बीच जमीन कब्जाने की कोशिश के चलते विवाद था।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Umesh murdered to grab uncle land in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

जिस 22 बीघा जमीन को लेकर कमलुवागांजा में सोमवार रात अधिवक्ता उमेश नैनवाल की गोली मारकर हत्या की गई थी, वह न तो उनकी है और न ही आरोपी तहेरे भाई दिनेश की। यह जमीन उमेश और दिनेश के दूर के चाचा की थी। चाचा का अब कोई वारिस न होने के कारण ही दोनों के बीच जमीन कब्जाने की कोशिश के चलते विवाद था।

कमलुवागांजा में रामलीला मंचन के दौरान पूरनपुर नैनवाल निवासी उमेश की हत्या कर दी गई थी। वह बेटे आदित्य को साथ लेकर वहां पहुंचे थे। आदित्य जिस वक्त परशुराम का अभिनय कर रहा था, उसी वक्त उमेश के गोली मार दी गई थी। यह हमला तहेरे भाई दिनेश पर करने का आरोप है। पीछे से आए दिनेश ने तमंचा सटाकर उन्हें गोली मार दी थी। तमंचा वहीं फेंककर वह भाग निकला था। अस्पताल ले जाने पर उमेश को मृत घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन

इस पूरे घटनाक्रम में जमीनी विवाद निकलकर सामने आया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिस जमीन को लेकर विवाद था, वह उमेश की दूर की रिश्तेदारी के चाचा की थी। चाचा की मौत के बाद उनके बेटे हेम चंद्र नैनवाल के नाम हो गई थी। मानसिक रूप से कमजोर रहे हेम चंद्र की बीते जून में मौत हो चुकी है। हेम चंद्र की मां का भी निधन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: देश के 75 शहरों की स्वच्छता कहानियाें में शामिल हुआ रुद्रपुर, इस वजह से मिली तारीफ

उसी जमीन पर हेम चंद्र का ममेरा भाई नवीन चंद्र खोलिया खेती करता है। वहीं बंटवारे को लेकर उमेश व एसेंट स्कूल के मालिक दिनेश नैनवाल के बीच विवाद चल रहा था। उमेश जमीन का 30 प्रतिशत हिस्सा नवीन को देने के लिए कह रहे थे। लेकिन दिनेश इसके लिए तैयार नहीं था और पूरी ही जमीन मांग रहा था। इसी के चलते कुछ समय पहले दिनेश ने खेत में ट्रैक्टर से फसल जोत दी थी। इसके बाद मामला एसडीएम कोर्ट पहुंच गया। साथ ही उमेश और दिनेश के बीच रंजिश बढ़ गई। दिनेश ने उमेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस ने लगाई गलत रिपोर्ट
रंजिश बढ़ने पर उमेश ने 22 जून को को मुखानी थाना पुलिस को तहरीर देकर अपनी जान को खतरा जताया था। इसमें उमेश ने दोनों तहेरे भाइयों के नामों का उल्लेख किया था। सोमवार को घटना के बाद उमेश के रिश्तेदार ने पुलिस पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले एक थानाध्यक्ष ने इस मामले में दबाकर रखा। फिर नए थाना प्रभारी ने ज्वाइन करते ही रिपोर्ट लगा दी कि उमेश की जान को कोई खतरा नहीं है। यदि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो उमेश की हत्या नहीं होती।

दिनेश पर 2005 में अपने साझीदार की हत्या का लगा था आरोप
दिनेश 2005 से प्रॉपर्टी का काम भी कर रहा है। देवलचौड़ के रहने वाले सेना से सेवानिवृत चंदन पोखरिया के संग मिलकर यह काम शुरू किया था। वर्ष 2005 में ही चंदन पोखरिया की बाइक सवार शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब हत्या का आरोप दिनेश पर लगा था। इस आरोप में उसे लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा। पुलिस के अनुसार इस मामले में बाद में गवाहों के अपने बयानों से पलटने के कारण दिनेश जेल से छुटकर बाहर आ गया था। अधिवक्ता उमेश ने मुखानी थाने में दी गई तहरीर में भी दिनेश के इस मामले का जिक्र किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed