फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Today Big Kumaon News

Morning News: मजदूर के घर में मातम...रात के अंधेरे में दो बच्चों को सांप ने काटा, पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें

Sat, 29 Jun 2024 08:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 29 Jun 2024 08:34 AM IST
सार

रुद्रपुर में युवती से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के मामले में पंतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी नप गए। हल्द्वानी में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। इससे दोनों बच्चों की मौत हो गई। पढ़िए खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand News: Today Big Kumaon News
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

1- रुद्रपुर में युवती से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के मामले में पंतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी नप गए। एसएसपी ने एएसपी की आंतरिक तथ्यात्मक रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डांगी को निलंबित कर दिया। उन्होंने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

Rudrapur: पंतनगर का इश्कबाज SHO निलंबित, अश्लील ऑडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई; जानें पूरा मामला

विज्ञापन

2- हल्द्वानी में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। इससे दोनों बच्चों की मौत हो गई। मध्यप्रदेश (पन्ना) से परिवार संग पीरूमदारा पहुंचे राहुल अपनी किस्मत को कोस रहे हैं और बच्चों को खोने के गम में डूबे हैं।
Haldwani: आए थे रोजगार की तलाश में...खो दिए कलेजे के टुकड़े, सांप के डसने से राहुल की बेटी-बेटा की अकाल मौत
 

3- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा का पहला जिम्मा जिनके कंधों पर है अपनी सुरक्षा के लिए उनके पास सिर्फ एक लकड़ी के डंडा ही होता है। अनुभव के सहारे जंगलों के पग-पग जंगल की कहानी, बीट वॉचरों की जुबानी... 
Uttarakhand: किसी पर बाघ ने किया हमला...तो किसी ने जान जोखिम में डालकर बचाई साथी की जान, जानिए पूरी कहानी
 
विज्ञापन

4- रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र के कंदला थारी गुरुद्वारे में बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने गुरुद्वारा के मुख्य गेट में आग लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। जाग होने पर ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि तीन घंटे बाद पुलिस की ओर से आरोपी को छोड़ने की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।
Nainital News: गुरुद्वारे के दरवाजे में आग लगाने की कोशिश
 

5- स्याल्दे विकासखंड के 12 से अधिक गांवों की प्यास बुझाने वाली तिमली-चचरोटी पेयजल योजना के पाइप फटने से पिछले एक सप्ताह से इलाके में पानी नहीं आया है। इन गांवों की 5000 की आबादी बारिश के बाद भी पानी के लिए तरस गई है।
Almora News: स्याल्दे के 12 से अधिक गांवों में एक हफ्ते से नहीं आया पानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed