फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: The whole world will be under the shadow of the sun in the new year

नए साल में सूर्य की छत्रछाया में रहेगी पूरी दुनिया: राजनीतिक उथल-पुथल भरा रहेगा 2025, राशियों पर भी पड़ेगा असर

Tue, 31 Dec 2024 12:11 PM IST
हीरा मेहरा अमित उप्रेती, संवाद
अमित उप्रेती, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 31 Dec 2024 12:11 PM IST
सार

ग्रहों की दृष्टि से 2025 उत्तराखंड के लिए उथल-पुथल भरा रहेगा। ग्रह परिवर्तन राज्य की राजनीति, प्रशासन और सामाजिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालेंगे। उत्तराखंड की सरकार और राजनेताओं के लिए यह समय कठिन निर्णय लेने का होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: The whole world will be under the shadow of the sun in the new year
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

2025 में राजा और मंत्री का दायित्व पूरी तरह सूर्यदेव निभाएंगे। दुनिया में भयानक विस्फोट, वैमनस्य और युद्ध के चलते प्राकृतिक प्रकोप चरम पर रहेगा। उत्तराखंड में बारिश और भूकंप की गंभीर स्थिति बन रही है। पूरे साल राजनीतिक उठापटक रहेगी। ज्योतिषी बता रहे हैं कि राशियों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार और राजनेताओं के लिए कठिन समय
ग्रहों की दृष्टि से 2025 उत्तराखंड के लिए उथल-पुथल भरा रहेगा। ग्रह परिवर्तन राज्य की राजनीति, प्रशासन और सामाजिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालेंगे। उत्तराखंड की सरकार और राजनेताओं के लिए यह समय कठिन निर्णय लेने का होगा। शासन-प्रशासन में बदलाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 14 मई को बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर शिक्षा, रोजगार, और सांस्कृतिक क्षेत्रों पर पड़ेगा। वहीं 30 मई को राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं भूस्खलन, बाढ़ और भूकंप जैसी घटनाओं की संभावना प्रबल रहेगी। -आचार्य पवन पाठक, ज्योतिष और बुद्धिबल्लभ पंचांग के संपादक।
विज्ञापन


नए वर्ष में चार बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे
2025 का आगमन बुधवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में हो रहा है। नव वर्ष पर सूर्योदय के समय चंद्रमा मकर राशि में, गुरु वृषभ राशि में वक्री, बुध ग्रह वृश्चिक राशि व शनि कुंभ राशि में चलित रहेंगे। इस वर्ष राजा सूर्य एवं मंत्री भी सूर्य देव ही होंगे। नए वर्ष में चार बड़े ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 29 मार्च को शनि का गोचर मीन राशि में होगा, जिससे मेष, मीन और कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव और सिंह, धनु राशि में शनि की ढैया शुरू होगी। नए वर्ष में सरकार की कठोरता आम जनमानस को व्यथित करेगी। -डॉ. मंजू जोशी, ज्योतिषाचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों में आपदाओं का भय उठापटक वाला होगा आगामी वर्ष
एक जनवरी बुधवार ठीक 12 बजे सूर्योदय से पहले कन्या लग्न में नव आंग्ल वर्ष का आगमन होगा। राजनैतिक रूप से पूरा वर्ष उठापटक वाला रहेगा, जनहित के कार्य पर प्रतिकूल असर रहेगा। महंगाई, भय, व्यभिचार, आतंकवाद के क्षेत्र में वृद्धि होगी। मेष राशि को शरीर से कष्ट सर्जरी की संभावना, वृष को आर्थिक हानि, स्वास्थ्य मध्यम, मिथुन और कर्क राशि के लिए वर्ष शुभ फलकारक रहेगा। सिंह राशि जातकों को स्वास्थ्य का कष्ट, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लिए वर्ष शुभ फल सूचक है। धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, राजनीति और व्यापार में हानि संभव, मकर को शिक्षा क्षेत्र में सफलता, साढेसाती की समाप्ति, कुंभ को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मीन को चोट पटक, वाहन और रोग आदि का भय बना रहेगा। - त्रिभुवन उप्रेती, ज्योतिषाचार्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed