फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: PM Modi remembered Uttarakhand before the rally in Rudrapur

Uttarakhand: पीएम मोदी ने उत्तराखंड को किया याद, X पर लिखा पोस्ट; कहा- रुद्रपुर में मिलेगा जनता का आशीर्वाद

Tue, 02 Apr 2024 01:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Apr 2024 01:17 PM IST
सार

रुद्रपुर में रैली से पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि आज उत्तराखंड के रुद्रपुर में जनता-जनार्दन से संवाद का सौभाग्य मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: PM Modi remembered Uttarakhand before the rally in Rudrapur
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज पीएम नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पहली जनसभा है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस रैली को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखे पोस्ट
पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा- देवभूमि उत्तराखंड के साथ ही देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की विजय का संकल्प ले लिया है. इस संकल्प की सिद्धि के लिए अपने समस्त परिवारजनों का आशीर्वाद हमारे साथ है. उत्तराखंड के रुद्रपुर में आज दोपहर करीब 12 बजे जनता-जनार्दन से संवाद का सौभाग्य मिलेगा.
विज्ञापन

 

 

वहीं, उत्तराखंड बीजेपी ने भी अपने सोशल मीडिया पेज पर पीएम मोदी को लेकर कुछ पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टर में लिखी बातें पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से लिखी गई बातें हैं। 

  • पहली पोस्ट में लिखा है- 'उत्तराखंड में अपनेपन की अनुभूति हमेशा मेरे साथ रहती है. मैं देखता हूं कि आप भी अपनेपन के उसी हक के साथ, उसी आत्मीयता से मुझसे जुड़े रहते हैं।
  • दूसरी पोस्ट में लिखा गया है- 'उत्तराखंड के लोगों का प्रेम मुझे बार-बार अपनी तरफ आकर्षित करता है. इसे मैं अपना सौभाग्य मानता हूं कि जब भी अवसर मिलता है, मैं देवभूमि पहुंच जाता हूं और लोगों की सेवा के लिए नई ऊर्जा से भर जाता हूं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed