{"_id":"66c56cc59b565872200ca1e5","slug":"uttarakhand-news-kumaon-today-news-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morning News: काल बनकर सड़क पर दौड़ी कार...उजाड़ दिया परिवार, एक ने लिव-इन पार्टनर से अनबन के बाद लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morning News: काल बनकर सड़क पर दौड़ी कार...उजाड़ दिया परिवार, एक ने लिव-इन पार्टनर से अनबन के बाद लगाई फांसी
Wed, 21 Aug 2024 09:57 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:57 AM IST
सार
रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। पढ़िए कुमाऊं की खबरें...
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1- उत्तराखंड के रुद्रपुर में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Road Accident: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, उड़े परखच्चे; गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत; कई घायल
विज्ञापन
2- देवखड़ी नाले को चैनेलाइज कर रही पोकलेन को प्रभावित कॉलोनी वासियों ने रोक दिया। समझाने पहुंचे वन विभाग के डीएफओ, एसडीएम, तहसीलदार को लोगों ने जमकर खरी कोटी सुनाई।
विज्ञापन
तबाही का मंजर: देवखड़ी नाले को चैनेलाइज कर रही पोकलेन को प्रभावितों ने रोका, DFO और SDM को जमकर सुनाई खरी खोटी
3- तपोवन क्षेत्र में सोमवार शाम आधे घंटे की भारी बारिश से दमुवाढूंगा क्षेत्र में तीन कॉलोनियों के 120 परिवारों का जनजीवन बेपटरी हो गया। आपदा में गायत्री विहार, कृष्णा विहार और देवकी विहार स्थित घरों में रखा राशन, रजाई-गद्दे, बिस्तर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने के साथ 30 वाहनों और खेतीबाड़ी को नुकसान हुआ है।
Nainital News: 30 मिनट की बारिश में 120 परिवारों का जीवन बेपटरी, दो करोड़ का नुकसान
4- फौजी मटकोटा गांव में विवाद के बाद कोतवाली पहुंचे दो पक्ष फिर से आमने सामने आ गए। एक पक्ष के तीन लोगों को कोतवाली में बिठाने के बाद पुलिस दूसरे पक्ष के युवक को ले जाने लगी तो बखेड़ा खड़ा हो गया। युवक के साथ आई महिलाएं पुलिस से उलझ गई। पुलिस अब दोनों पक्षों को निरुद्ध करने की कार्रवाई कर रही है।
Udham Singh Nagar News: कोतवाली में दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष पुलिसकर्मियों से भिड़ा
5- एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
Rudrapur: फंदे से लटका मिला 25 साल का युवक, लिव-इन पार्टनर के साथ हुई थी बहस; मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना
लिव इन पार्टनर से अनबन के बाद लगाई फांसी,