फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man found hanging under suspicious circumstances in rudrapur

Rudrapur: फंदे से लटका मिला 25 साल का युवक, लिव-इन पार्टनर के साथ हुई थी बहस; मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना

Tue, 20 Aug 2024 06:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Aug 2024 06:39 PM IST
सार

एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
man found hanging under suspicious circumstances in rudrapur
फांसी। - फोटो : Freepik

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आईटीआई थाना क्षेत्र के हिम्मपुर निवासी बबलू सिंह का बेटा सीटू (25) लगभग एक साल से बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम में किराए के मकान में कालागढ़ निवासी एक महिला के साथ लिवइन में रह रहा था।

बताया जाता है कि सोमवार रात लगभग नौ बजे महिला का मुंह बोला भाई घर आया था। इस दौरान सीटू की उस व्यक्ति से कहासुनी हो गई। महिला का भी सीटू से झगड़ा हो गया। इस पर सीटू कमरे में चला गया। काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो सीटू का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की अभी पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

घर नहीं जाता था सीटू
मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सीटू के परिजनों के मुताबिक सोमवार को सीटू की बहन पायल राखी बांधने श्यामपुरम आई थी। शाम छह बजे तक सब कुछ ठीक था। बताया सीटू अविवाहित था और टांडा उज्जैन में एक मिठाई की दुकान पर नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार उसका अपने घर आना-जाना नहीं था। छोटे भाई-बहन से ही उसका संपर्क था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। जानकारी के मुताबिक महिला लगभग एक-डेढ़ साल से अपने पति को छोड़कर यहां रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed