फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Poklane which is channelizing Devkhadi drain was stopped by the affected people in haldwani

तबाही का मंजर: देवखड़ी नाले को चैनेलाइज कर रही पोकलेन को प्रभावितों ने रोका, DFO और SDM को जमकर सुनाई खरी खोटी

Wed, 21 Aug 2024 08:05 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 21 Aug 2024 08:05 AM IST
सार

देवखड़ी नाले को चैनेलाइज कर रही पोकलेन को प्रभावित कॉलोनी वासियों ने रोक दिया। समझाने पहुंचे वन विभाग के डीएफओ, एसडीएम, तहसीलदार को लोगों ने जमकर खरी कोटी सुनाई।

विज्ञापन
Poklane which is channelizing Devkhadi drain was stopped by the affected people in haldwani
तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ सुरक्षा कार्यों की अनदेखी से नाराज लोगों ने मंगलवार को देवखड़ी नाले को चैनलाइज करने का कार्य रोक दिया। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई। आरोप लगाया कि वन विभाग, प्रशासन उनकी बात मान लेता तो 120 परिवारों के घरों में मलबा नहीं घुसता। वन अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वह यहां पर आरसीसी दीवार और वायरक्रेट करेंगे। इसके बाद लोग शांत हुए और पोकलेन ने नाले को चैनलाइज करने का कार्य शुरू किया।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पोकलेन ने देवखड़ी नाले को चैनलाइज करने काम शुरू ही किया था कि कृष्णा विहार, गायत्री कॉलोनी, देवकी विहार के लोगों ने विरोध जताते हुए पोकलेन को कार्य नहीं करने दिया। उधर समझाने पहुंचे रामनगर के डीएफओ दिगांथ नायक, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार के सामने रोष जताया। आरोप लगाया कि वह लंबे समय से नाले से मलबा निकालने और वायरक्रेट लगाने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली। कहा कि वायरक्रेट लग जाते तो यह नुकसान नहीं होता। लोगों ने नाले से मलबा निकालने, आरसीसी दीवार बनाने और वायरक्रेट लगाने की मांग की। वन विभाग की ओर से वायरक्रेट लगाने और दीवार बनाने के आश्वासन के बाद आपदा प्रभावित लोग माने। इसके बाद पोकलेन ने दोबारा काम शुरू किया।

विज्ञापन
Trending Videos

150 परिवार के सामने पेयजल संकट
हल्द्वानी के देवखड़ी नाले में बरेला आम, आमपानी और दुर्गली बामड़ नाला मिलते हैं। आमपानी नाले के ऊपर पानी का स्रोत है। यहां से 150 घरों में पानी की सप्लाई होती है। इसमें से करीब 35 परिवार ऐसे हैं जिन्होंने स्रोत से सीधे पानी का कनेक्शन लिया है। सोमवार शाम नाले के रौद्र रूप लेने से पेयजल लाइन बह गई। मंगलवार सुबह पानी नहीं आने पर लोग पानी का कनेक्शन जोड़ने में जुटे रहे। मुख्य पेयजल लाइन विभाग अब तक नहीं जुड़वा पाया है। टांगर निवासी गिरीश सनवाल ने बताया कि इससे पूर्व भी पानी के कारण उनकी पेयजल लाइन बह गई थी। 

विज्ञापन

डीएफओ बोले प्रस्ताव भिजवाएं, तब निकल पाएगा मलबा
रामनगर डीएफओ दिगांथ नायक ने निर्वतमान मेयर जोगेंद्र रौतेला से कहा कि आप प्रस्ताव भिजवाइए। हम इसे भारत सरकार को भेजेंगे। वहां से अनुमति मिलने के बाद देवखड़ी नाले से मलबा निकालने का कार्य होगा।

मंगलवार को डीएफओ नायक ने देवखड़ी नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि आप नाले से मलबा निकाल देते तो आज ये हाल नहीं होता। इस पर डीएफओ ने कहा कि यह रिजर्व फॉरेस्ट है। वह किसी भी दशा में यहां से मलबा निकालकर कहीं नहीं ले जा सकते हैं। उन्होंने निर्वतमान मेयर से कहा कि वह डीएम से कहकर नाले से मलबा निकालने का प्रस्ताव भिजवाएं। यह प्रस्ताव डीएम के माध्यम से हमारे पास आएगा। हम भारत सरकार को प्रस्ताव भेजकर अनुमति लेंगे। तब तक वायरक्रेट और दीवार से रोकथाम की जाएगी। इस पर निवर्तमान मेयर ने हामी भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed