{"_id":"66c5156d40aa7dabcd07a514","slug":"dispute-between-two-parties-in-kotwali-one-party-clashed-with-policemen-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-113894-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कोतवाली में दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष पुलिसकर्मियों से भिड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कोतवाली में दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष पुलिसकर्मियों से भिड़ा
Wed, 21 Aug 2024 03:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस से उलझते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। फौजी मटकोटा गांव में विवाद के बाद कोतवाली पहुंचे दो पक्ष फिर से आमने सामने आ गए। एक पक्ष के तीन लोगों को कोतवाली में बिठाने के बाद पुलिस दूसरे पक्ष के युवक को ले जाने लगी तो बखेड़ा खड़ा हो गया। युवक के साथ आई महिलाएं पुलिस से उलझ गई। पुलिस अब दोनों पक्षों को निरुद्ध करने की कार्रवाई कर रही है।
फौजी मटकोटा गांव में सोमवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष कोतवाली पहुंच गया था। दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच विवाद होने लगा तो पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को कोतवाली के अंदर ले जाकर बैठा दिया।
जब पुलिस दूसरे पक्ष के दो युवकों को अंदर ले जाने लगी तो महिलाओं ने तीखा विरोध कर दिया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिसकर्मी युवक को अंदर खींचते रहे जबकि महिलाएं उससे लिपटकर उसे ले जाने का विरोध करने लगीं।
विज्ञापन
परिवार के लोगों की संख्या अधिक होने की वजह से पुलिस को उनको काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दो पुलिसकर्मियों को हल्की खरोंच भी आ गई। इसी पक्ष के युवक ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया।
इधर पुलिस को सौंपी तहरीर में युवती ने कहा कि पड़ोस में रहने वाले दो भाई अक्सर छेड़छाड़ करते हैं। मंगलवार को दोनों ने उसके साथ गालीगलौज की। जब उसने आपत्ति जताई तो आरोपी उसे खींचकर अपने घर ले गए। इसमें आरोपियों की मां और पिता ने भी सहयोग किया। अपने घर ले जाकर आरोपियों ने पिटाई के साथ ही गला दबाने की कोशिश की। इस दौरान उसे बचाने पहुंचे दो भाइयों को भी आरोपियों ने लाठी डंडे से पीट दिया।
मनोज कत्याल, एसपी सिटी ने बताया कि दो पक्ष कोतवाली में विवाद कर रहे थे। एक पक्ष के लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बैठा दिया था। जब दूसरे पक्ष के लोगों को पुलिस ले जाने लगी तो उन्होंने विवाद किया था। दोनों पक्षों की तहरीरों की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।