{"_id":"66b9859500720930c006ca68","slug":"uttarakhand-news-kumaon-today-news-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morning News: माता-पिता की मौत से गमगीन बच्चे, गोशाला मालिक बोला- चलो...गायों का दूध निकालना है; पढ़ें खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morning News: माता-पिता की मौत से गमगीन बच्चे, गोशाला मालिक बोला- चलो...गायों का दूध निकालना है; पढ़ें खबरें
Mon, 12 Aug 2024 09:16 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 12 Aug 2024 09:16 AM IST
सार
हल्द्वानी में गोबर गैस के सेप्टिक टैंक की गैस से दंपती की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने पहले सुशीला तिवारी इसके बाद मोर्चरी में हंगामा काटा। गौला नदी में नहाने गया 10 साल का बच्चा तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
विस्तार
1- मां तो मां होती है, उसकी ममता का कोई मोल नहीं होता। रविवार को गोबर के टैंक में पिता को बचाने उतरे बेटों की जान पर जब बन आई तो मां सबसे पहले मदद के लिए उतरीं। आखिरकार दो बेटों की जान बचाकर महिला हमेशा के लिए दुनिया से अलविदा कह गई।
विज्ञापन
मां की हिम्मत: खुद दुनिया से चली गई रानी...बेटों को दे गईं दूसरा जीवन, दंपती की मौते के बाद 3 बच्चे हो गए अनाथ
विज्ञापन
2- हल्द्वानी में गोबर गैस के सेप्टिक टैंक की गैस से दंपती की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने पहले सुशीला तिवारी इसके बाद मोर्चरी में हंगामा काटा। परिजन पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। उधर गोशाला मालिक मुआवजा देने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
Haldwani: मुआवजे के लिए परिजनों का एसटीएच से मोर्चरी तक हंगामा, तीन घंटे तक नहीं उठाए शव; जानिए पूरा मामला
3- हल्द्वानी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गौला नदी में नहाने गया 10 साल का बच्चा तेज बहाव में बह गया। बच्चे का शव गोरापड़ाव में मिला है।
Haldwani: गौला नदी में नहाने गया 10 साल का बच्चा तेज बहाव में बहा, गोरापड़ाव में मिला शव
4- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार व उनके मंदिरों को निशाना बनाए जाने से बंगाली समुदाय में भारी आक्रोश है। उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और मार्च निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर मामले में दखल देने की मांग की।
Udham Singh Nagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरा बंगाली समुदाय
5- किच्छा रोड स्थित गोल्डन इंटरप्राइजेज नामक तीन मंजिला फर्नीचर शोरूम में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Udham Singh Nagar News: फर्नीचर शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला