{"_id":"66613293a1756c37000a660d","slug":"uttarakhand-news-kumaon-today-news-2024-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Morning News: उत्तराखंड में काला दिन रहा बुधवार...बिछी लाशें, महिला ने छत से कूदकर दी जान; पढ़िए बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morning News: उत्तराखंड में काला दिन रहा बुधवार...बिछी लाशें, महिला ने छत से कूदकर दी जान; पढ़िए बड़ी खबरें
Thu, 06 Jun 2024 09:30 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 06 Jun 2024 09:30 AM IST
सार
Kumaon News: सिसौना सितारगंज से गर्मियों की छुट्टी मनाने भदकोट जा रहे छह सदस्यीय परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूद गई। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
विस्तार
1- सिसौना सितारगंज से गर्मियों की छुट्टी मनाने भदकोट जा रहे छह सदस्यीय परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। तीन भाइयों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। घायल तीनों बच्चों का एसटीएच में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
2- हल्द्वानी से पुटपुड़ी जा रही मैक्स बुधवार की शाम 6.30 बजे ओखलकांडा के पतलोट मोटर मार्ग से दो किमी पहले अनरबन के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को विधायक राम सिंह कैड़ा, पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से खाई रेस्क्यू कर पतलोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उन्हें एबुलेंस की मदद से हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे।
Road Accident: नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी मैक्स...चालक समेत छह की मौत और चार घायल
Road Accident: नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी मैक्स...चालक समेत छह की मौत और चार घायल
3- नैनीताल हाईवे पर मंगलवार की देर चड्ढा पेपर मिल के पास हल्द्वानी से दिल्ली जा रही सवारी भरी रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर जा रही लकड़ी भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 18 सवारी व ट्रैक्टर चालक समेत 19 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पांच सवारियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है।
Accident: उत्तराखंड रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, 19 लोग घायल...पांच की हालत गंभीर; मची चीख पुकार
Accident: उत्तराखंड रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, 19 लोग घायल...पांच की हालत गंभीर; मची चीख पुकार
4- हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूद गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। शादी के चार साल होने के कारण मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं सौंपी है।
Haldwani: छत से कूदकर महिला ने दी जान, शादी के चार साल बाद उठाया ऐसा कदम...जांच में जुटी पुलिस
Haldwani: छत से कूदकर महिला ने दी जान, शादी के चार साल बाद उठाया ऐसा कदम...जांच में जुटी पुलिस
5- पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में बुधवार की शाम मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। लगभग दो घंटे से भी अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से पिथौरागढ़ नगर की सड़कें और गलियां बरसाती नालों में तब्दील हो गईं। सहकारी बैंक के प्रथम तल में पानी घुस गया। कुर्सियां और दोपहिया वाहन भी पानी में आधे तक डूबे गए।
Pithoragarh Weather: पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश, दुकानों में घुसा पानी; तालाब बन गया शहर...लोग परेशान
Pithoragarh Weather: पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश, दुकानों में घुसा पानी; तालाब बन गया शहर...लोग परेशान