फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water entered banks and shops due to rains in pithoragarh

Pithoragarh Weather: पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश, दुकानों में घुसा पानी; तालाब बन गया शहर...लोग परेशान

Wed, 05 Jun 2024 06:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 05 Jun 2024 06:35 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में लगभग दो घंटे से भी अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से पिथौरागढ़ नगर की सड़कें और गलियां बरसाती नालों में तब्दील हो गईं। सहकारी बैंक के प्रथम तल में पानी घुस गया। कुर्सियां और दोपहिया वाहन भी पानी में आधे तक डूबे गए।

विज्ञापन
Water entered banks and shops due to rains in pithoragarh
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में बुधवार की शाम मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। लगभग दो घंटे से भी अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से पिथौरागढ़ नगर की सड़कें और गलियां बरसाती नालों में तब्दील हो गईं। सहकारी बैंक के प्रथम तल में पानी घुस गया। कुर्सियां और दोपहिया वाहन भी पानी में आधे तक डूबे गए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्का रहा स्टार वार: जेपी नड्डा पिथौरागढ़...तो राजनाथ पहुंचे थे लोहाघाट, रण में अकेले दिखाई दिए थे टम्टा
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश के चलते बाहर नहीं निकल पाने से कर्मचारी भी घंटों तक कुर्सियों के ऊपर बैठे रहे। पुरानी बाजार की गली में नाला उफना गया। इससे कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को  नुकसान उठाना पड़ा है। खरीदारी के लिए बाजार आए लोग भी फंसे रहे। शाम पांच बजे से पहले ही बाजार में सुनसानी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के विभिन्न रूटों में कई स्थानों पर सड़कों पर मलबा आ गया। इसके चलते वाहन भी फंसे रहे। लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed