फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Kumaon news today

Morning News: उत्तराखंड का काला दिन...फॉल ने युवक की ली जान, नैनीताल में बढ़े दुष्कर्म के मामले; पढ़ें खबरें

Thu, 27 Jun 2024 08:27 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Jun 2024 08:27 AM IST
सार

 ज्योलीकोट क्षेत्र में स्थित ढकियाताल (हिडन फॉल) में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बीते दिवस दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। उत्तराखंड के कुमाऊं में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों के मामले पुलिस अधिकारियों की चिंता बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Kumaon news today
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

1- ज्योलीकोट क्षेत्र में स्थित ढकियाताल (हिडन फॉल) में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बीते दिवस दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। सभी दोस्त तो घर पहुंच गए लेकिन उक्त युवक अपने घर नहीं पहुंचा जिस पर परिजनों से उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

Nainital: हिडन फॉल में छिपा है मोहित की मौत का राज, शव तो मिला लेकिन कपड़े और मोबाइल गायब; जानें पूरा मामला
विज्ञापन

 

2- उत्तराखंड के कुमाऊं में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों के मामले पुलिस अधिकारियों की चिंता बढ़ा रहे हैं। कुमाऊं मंडल में महिला अपराध के मामले में ऊधमसिंह नगर जिला पहले और नैनीताल जिला दूसरे नंबर पर है।
Uttarakhand: महिला अपराध में ऊधमसिंह नगर जिला सबसे आगे, दूसरे नंबर पर नैनीताल; दुष्कर्म की ही इतनी वारदातें
 

3- हल्द्वानी में परिवहन विभाग के आधुनिक कैमरे भी गलत चालान कर रहे हैं। कैमरों की गलती के कारण लोगों को विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बुधवार को काठगोदाम में लगे परिवहन विभाग के कैमरों ने कार सवार व्यक्ति का हेलमेट में चालान कर दिया। चालान में बाइक की फोटो लगाकर भेज दी गई। कार का जिस समय चालान काटा गया, उस समय वाहन राजस्थान में था।
गजब: राजस्थान में थी कार...हल्द्वानी में कर दिया चालान, फोन में एक हजार कटने का मैसेज आने से मालिक हैरान
 
विज्ञापन

4-  हल्द्वानी में दो माह तक 42-43 डिग्री तापमान रहने के बाद भीषण गर्मी से पूरी राहत मिल जाएगी। प्री मानसून की बारिश के बाद आगमी 48 से 72 घंटे के बीच प्रदेश में मानसून की बारिश दस्तक देगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून सीजन में इस बार बारिश जमकर भिगाएंगी। यह क्रम 25 से 30 सितंबर तक चलेगा। फिलहाल प्री मानसून की हल्की बारिश ने पारा गिराने के साथ राहत दे दी है।
Weather: खत्म हुआ इंतजार, 48 से 72 घंटे के बीच मानसून की बारिश से भीगेगा उत्तराखंड; इस बार जमकर बरसेंगे बदरा

5- रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण की ओर से गांधी पार्क में प्रस्तावित अंडरग्राउंड पार्किंग को लेकर विरोध के स्वर उभर रहे हैं। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने डीडीए उपाध्यक्ष से मिलकर गांधी पार्क के बजाए सिंचाई विभाग की जमीन पर पार्किंग बनाने का सुझाव दिया है। गांधी पार्क से छेड़छाड़ करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
Udham Singh Nagar News: गांधी पार्क से किसी तरह की छेड़छाड़ का होगा विरोध
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed