{"_id":"6694939a83116b31fa09ac3a","slug":"uttarakhand-news-kumaon-latest-news-2024-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Morning News: इस वजह से पति-पत्नी के शादीशुदा जिंदगी में घुल रही है कड़वाहट, बच्चे के लिए काल बनी नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morning News: इस वजह से पति-पत्नी के शादीशुदा जिंदगी में घुल रही है कड़वाहट, बच्चे के लिए काल बनी नदी
Mon, 15 Jul 2024 08:42 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 15 Jul 2024 08:42 AM IST
सार
Kumaon News: पतियों की रोकटोक से परेशान महिलाएं ससुराल छोड़ रही हैं। नशे में महिलाओं को पीटने और दहेज का लालच भी कई घरों के टूटने का कारण बन रहा है। हल्द्वानी में एक युवक का शव शनिवार दोपहर घर में नग्न अवस्था में अचेत मिला।
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
विस्तार
1- पतियों की रोकटोक से परेशान महिलाएं ससुराल छोड़ रही हैं। नशे में महिलाओं को पीटने और दहेज का लालच भी कई घरों के टूटने का कारण बन रहा है। महिला समाधान केंद्र में बीते छह महीनों में 497 मामले पहुंचे हैं जिनमें 50 फीसदी मामलों में महिलाओं ने पतियों के रोकटोक करने पर नाराजगी जताई है। वहीं पति के शराब पीकर मारपीट करने के मामलों में भी 125 से अधिक महिलाओं ने न्याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा छह माह में 250 से अधिक ऐसे मामले पुलिस के पास पहुंचे हैं जिनमें महिलाओं के साथ दहेज कम लाने के कारण हिंसा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
2- हल्द्वानी के कीर्ति विहार गली नंबर दो श्यामपुर ऋषिकेश निवासी ईशान तिवारी (36) का शव शनिवार दोपहर घर में नग्न अवस्था में अचेत मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक कोठगादाम में परीक्षा कराने वाली कंपनी में कार्यरत था।
Haldwani: कमरे में नग्न अवस्था में मिला कर्मचारी का शव, NCIT कंपनी के कार्यालय में था कार्यरत; जानें मामला
Haldwani: कमरे में नग्न अवस्था में मिला कर्मचारी का शव, NCIT कंपनी के कार्यालय में था कार्यरत; जानें मामला
विज्ञापन
3- सोमवार को आप हल्द्वानी आ रहे हैं तो शहर का रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलें। रोडवेज से कालाढूंगी चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ और बिजली की लाइन शिफ्ट का कार्य आज सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
Haldwani: शहर में आज रूट प्लान देखकर निकलें, नैनीताल रोड रहेगी बंद; प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
Haldwani: शहर में आज रूट प्लान देखकर निकलें, नैनीताल रोड रहेगी बंद; प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
4- भीमताल ग्राम पंचायत हैड़ाखान के तोक भुड़िया में गौला नदी में नहाते समय एक किशोर डूब गया। किशोर के डूबने की सूचना साथ गए दोस्तों ने स्थानीय लोगों को दी। ग्रामीणों ने नदी में डूबे किशोर को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन पानी अधिक होने से उसका पता नहीं चल पाया।
Nainital News: हैड़ाखान के तोक भुड़िया में नहाते समय नदी में डूबा किशोर
Nainital News: हैड़ाखान के तोक भुड़िया में नहाते समय नदी में डूबा किशोर
5- काशीपुर में घनी आबादी के बीच एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा नशे के इंजेक्शन व कैप्सूल बेचने का आरोप लगाने पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने जांच-पड़ताल कर स्टोर को बंद करा दिया। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की है।
Udham Singh Nagar News: नशे के कैप्सूल-इंजेक्शन बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर पर जड़ा ताला
Udham Singh Nagar News: नशे के कैप्सूल-इंजेक्शन बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर पर जड़ा ताला